मथुरा रैली में मोदी की जान को खतरा: SSP को मिला मैसेज, मोदी की मौत हमारा लक्ष्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 25 मई को होने वाली रैली के दौरान प्रधानमंत्री की हत्या की धमकी दी गई है। शनिवार को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र आया और उसके बाद एसएसपी डॉ राकेश कुमार के मोबाइल पर एक मैसेज भी आया, जिसमें रैली के दौरान मोदी की हत्या करने की बात कही गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास मोबाइल मैसेज और लिखित पत्र आने के बाद जिले की सुरक्षा एजेंसियां और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं। मथुरा के एसपी (क्राइम) अशोक कुमार ने बताया कि पत्र और एसएमएस की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मैसेज कहां से आया है और किसने भेजा है।
हालांकि पुलिस अधिकारी मैसेज को किसी सिरफिरे व्यक्ति की करतूत भी मान रहे हैं। मामला प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर है, इसलिए इस मामले में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम एसपी (सिटी) के निर्देशन में मैसेज भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications