पीएम मोदी, गृहमंत्री और बिहार सीएम को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस के पास आई 2 कॉल

दिल्ली पुलिस के पास बुधवार को दो फोन कॉल्स आए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से पुलिस की कई टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आउटर डिस्ट्रिक पुलिस को बुधवार को एक व्यक्ति से दो पीसीआर कॉल आई। जिसने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। पीसीआर में तैनात जवानों ने तुरंत इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों की दी।

Threat call for PM Modi

फिलहाल दिल्ली पुलिस की कई टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही। उसके घर को ट्रेस कर लिया गया है, लेकिन आरोपी अभी गिरफ्त में नहीं आया।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले फोन कॉल में उसने बिहार सीएम नीतीश कुमार को मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे में उसने पीएम मोदी और अमित शाह को मारने की बात कही।

शराबी है कॉल करने वाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर आरोपी के घर का पता लगा लिया। आरोपी की पहचान सुधीर शर्मा के रूप में हुई है और वो मादीपुर का रहने वाला है। पुलिस जब वहां पर पहुंची, तो पता चला कि आरोपी शराबी है। वो बीती रात से गायब है और घर नहीं आ रहा। ऐसे में कुछ अन्य जगहों पर भी पुलिस टीम भेजी गई है।

अमेरिका में हैं पीएम मोदी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका ने राजकीय डिनर पर आमंत्रित किया था। जिसके तहत वो मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। वहां पर उन्होंने कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मार्च में भी मिली थी धमकी
इससे पहले मार्च में भी सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस वक्त आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा था। बाद में बिहार पुलिस ने उसे सूरत से गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में गुजरात पुलिस भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+