भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' बोलना होगाः फडणवीस

नयी दिल्ली। इन दिनों देश में एक अलग ही बहस चल रही है। भारत माता की जय बोलने को लेकर देश दो गुटों में बंट चुका है। एक का मानना है कि भारत माता की जय बोलकर आपको अपनी देशभक्ति साबित करनी होगी तो दूसरा वर्ग इसे धर्म से जोड़ रहा है। ऐसे में इस बहस को एक बार फिर हवा दे दी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कुछ लोग 'भारत माता की जय' नहीं बोलना चाहते, तो क्या वे पाकिस्तान की जय या चीन की जय बोलेंगे? VIDEO: संत ने चुटकी बजाकर निकाल दी सोने की चेन, फडणवीस की पत्नी को दी

 Devendra Fadnavis

फडणवीस ने कहा कि अगर आप भारत में रहना चाहते हैं तो आपको भारत माता की जय बोलना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। फडणवीस ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वो मुंबई के एक मजार पर गए, जहां उन्होंने देखा कि सैकड़ों मौलाना 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे।

फडणवीस ने कहा कि जो लोग देश को तोड़ने की योजना बना रहे हैं वो अपने मकसद में कभी कामियाब नहीं होंगे। उन्होंने भारत माता की जय पर दाउल उलेमा द्वारा जारी किए गए फतवे की निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+