CAA Protest: बोले अखिलेश यादव- दंगा कराने वाले तो सरकार में बैठे हैं
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सारा देश उबल रहा है। जगह-जगह आगजनी हो रही है। लगभग सभी राजनीतिक दल विरोध में खड़े हैं। उत्तर प्रदेश में भी हिंसा चरम पर है। अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि दंगा कराने वाले लोग सरकार में बैठे हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार ने माहौल बिगाड़ा है। रोजगार नहीं दे सकते तो माहौल खराब कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाया लेकिन जनता लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़ी रहेगा।
Recommended Video

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को केवल दंगों से फायदा होगा। बीजेपी जानबूझकर नफरत फैला रही है, लोगों को डरा रही है। वे वास्तविक मुद्दों के मोर्चे पर विफल रहे हैं। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं पर बवाल भड़काने के आरोपों पर कहा कि हमने नागरिकता कानून का विरोध किया है। हमने कोई तोड़फोड़ नहीं की। भाजपा के इशारे पर दंगे भड़काए जा रहे हैं। बता दें कि यूपी में गुरुवार से हो रही हिंसक घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई है। इसमें मेरठ के चार, फिरोजाबाद, कानपुर, संभल व बिजनौर के दो-दो तथा लखनऊ, रामपुर व मुजफ्फरनगर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
सरकार के साथ टी-20 खेलने के मूड में भाजपा विधायक
अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा के 300 से ज्यादा विधायक सरकार के खिलाफ हैं। ये सभी नया साल आने पर सरकार के साथ टी-20 खेलने जा रहे हैं। सरकार अपनी असफलता से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। इसलिए जानबूझकर हिंसा फैलाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications