यह App पाने के बाद 'भारतीय रेलवे' होगा आपकी मुट्ठी में

इसी के साथ रेल यात्रियों को सुविधा रहेगी कि वे अब ट्रेन का रिअल टाइम लॉकेशन जान सकते हैं, जिसके बाद इंटरनेट के ट्रैफिक में आप भटकेंगे नहीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे की आइटी सेल, केंद्रीय रेलवे सूचना तंत्र ने ऐसा ही ऐप मॉडर्न बाजार में उतारा है, जिसकी मदद से ट्रेनों की हाईटेक जानकारी जुटाई जा सकती है।
रेलवे की पूछताछ प्रणाली की मदद से अभी भी यह सुविधा उपलब्ध थी, पर इस खास एप के सहारे यात्रियों को हाइटेक लॉकेशन से लेकर आगमन-प्रस्थान की सही जानकारी चुटकियों में मिल सकेगी। रेलवे ने 139 की हेल्पलाइन सितंबर 2013 में शुरु की गई थी, जिसे रेलवे वयवस्था के सबसे सफल कदमों में से एक माना गया था।
Windows 8 की तलहटी में दौड़ने को तैयार यह एप आपको रेलवे से जुड़ी हर जानकारी पल-पल में पहुंचाएगा, साथ ही ध्यान रखेगा कि आप का वक्त और एप के वक्त् में अंतर ना आए।
आप भी यह एप्प इस यूआरएल से पा सकते हैं -
- http://apps.microsoft.com/windows/en-in/app/ntes-app/89411fb9-c684-43c0-92fc-8ca20737fabf
- http://www.windowsphone.com/en-us/store/app/ntes/3e1db671-34b0-4597-9358-91061cc8611e












Click it and Unblock the Notifications