52वें ट्रांसफर पर बोले अशोक खेमका, 'पैरों तले रौंदोगे... शौक से, कई बार सहा है, एक बार और सही'
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार के वरिष्ठ नौकरशाह अशोक खेमका का एक बार फिर से तबादला कर दिया गया है। उनके साथ कुल 9 आईएएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से ट्रांस्फर के आदेश दे दिए गए। खेल और युवा मामलों के विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका को अब विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यहां उन्हें पहले भी नियुक्त किया जा चुका है। अभी 15 महीने पहले ही खेल और युवा मामलों के विभाग में खेमका की नियुक्ति हुई थी। गौरतलब है कि अपने 27 साल के करियर में खेमका का 51 बार ट्रांस्फर हो चुका है और ये उनका 52वां ट्रांस्फर है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के जमीन सौदे के मामले को लेकर पहले भी कई बार चर्चा में आए खेमका ने इस ट्रांस्फर के बाद ट्विटर पर अपनी बात रखी। खेमका ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'किसके हितों की रक्षा करूँ? तुम्हारा या उनका जिनका आप प्रतिनिधित्व का दावा करते हैं? दम्भ है हमें पैरों तले रौंदोगे। शौक से, कई बार सहा है, एक बार और सही।' खेमका 1991 बैच के नौकरशाह हैं और गुरुग्राम में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की जमीन सौदे से जुड़ी जांच के कारण अशोक खेमका काफी चर्चा में रह चुके हैं।
माना जाता है कि खेमका जहां भी जाते हैं घपले और भ्रष्टाचारों को उजागर करते हैं। यही कारण है कि उन्हें अकसर ही ट्रांसफर झेलना पड़ता है। बता दें कि इससे पहले नवंबर 2014 में तत्कालीन हुड्डा सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के लैंड डील से जुड़े खुलासे के बाद खेमका का तबादला परिवहन विभाग में कर दिया था। इसपर कई सवाल भी उठे थे। खेमका ने भूपिंदर सिंह हुड्डा के शासनकाल में बतौर व्हिसिल ब्लोवरकई घोटालों के खुलासे किए हैं। वे पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पैदा हुए, आईआईटी खड़गपुर से 1988 में बीटेक किए और बाद में कंप्यूटर साइंस में पीएचडी किए। इसके अलावा बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन में उनके पास एमबीए की डिग्री भी है।
यह भी पढ़ें- रॉबर्ट वाड्रा को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत 19 मार्च तक बढ़ी
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications