पश्चिम बंगाल में जानबूझकर पानी छोड़ लाया गया है बाढ़, पीएम मोदी रोकें: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दामोदर वैली कार्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराया है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दामोदर वैली कार्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराया है। ममता बनर्जी ने कहा, 'यह मानव निर्मित बाढ़ है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से इस संबंध में बात करते हुए उनसे आग्रह किया है कि वे ये सुनिश्ति करें कि दामोदर वैली कार्पोरेशन से पश्चिम बंगाल में और पानी न छोड़ा जाए।'

पश्चिम बंगाल में जानबूझकर पानी छोड़ लाई गई है बाढ़, पीएम मोदी रोकें: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि हर साल इस बाढ़ से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है, कितने लोगों को घर छोड़ कर जाना पड़ता है। कितने जानवार मारे जाते हैं। ममता ने आगे कहा कि हम दामोदर वैली कार्पोरेशन तो लंबे समय से कम मात्रा में पानी छोड़ने के लिए कह रहैं है जिससे की इससे होने वाले नुकसानों को कम किया जा सके।

इससे पहले बंगाल के सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी भी दामोदर वैली कार्पोरेशन से कम मात्रा में पानी छोड़ने को कह चुके हैं। बता दें कि दामोदर वैली कार्पोरेशन बंगाल में पानी छोड़ता है जिसकी वजह से बंगाल के हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, वीरभूम व बर्दवान जिले के और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन इलाको में अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+