'टीपू और सावरकर की विचारधारा के बीच है ये चुनाव', कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष का विवादित बयान

Karnataka BJP MP Nalin Kateel: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने एक बाद फिर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा प्रदेश में होने वाला चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं टीपू और सावरकर की विचारधाराओं के बीच है।

Karnataka BJP MP Nalin Kateel

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 मई महीने में होने वाले है, इससे पहले सत्‍ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपना चुनावी अभियान तेज कर चुकी है। भाजपा फिर सत्‍ता में वापसी करे इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री के अलावा भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा कर्नाटक का एक के बाद एक दौरा कर रहे हैं। भाजपा जो प्रदेश चुनाव में विकास को फोकस कर रही है और उसके दम पर कर्नाटक का किला फतेह करना चाहती है वहीं अब न‍कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने एक बाद फिर विवादित बयान देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

सावरकर और टीपू की विचारधाराओं के बीच लड़ा जाएगा ये चुनाव

विकास के बजाय लव जिहाद पर चुनाव लड़ने के विवादित बयान के बाद भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कहा कि यह चुनाव टीपू बनाम सावरकर के बारे में है। लोकसभा सांसद ने शिवमोग्गा में अपने सार्वजनिक भाषण में उन्‍होंने जनता से कहा "इस बार कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि सावरकर और टीपू की विचारधाराओं के बीच लड़ा जाएगा।"

क्या इस देश को सावरकर या टीपू जैसे देशभक्त की आवश्यकता है?

कतील ने कहा उन्हें टीपू जयंती मनाने की अनुमति है, जिसकी इस राज्य में आवश्यकता नहीं है। मैं सिद्धारमैया को चुनौती देता हूं, अगला चुनाव टीपू और सावरकर के बीच है। आइए हम चर्चा करें, आइए, क्या इस देश को सावरकर या टीपू जैसे देशभक्त की आवश्यकता है? कथित तौर पर उन्होंने भटकल में भी ऐसा ही बयान दिया था।

इससे पहले कटील ने लव जिहाद को लेकर दिया था ये बयान

यह पहली बार नहीं है, बल्कि नलिन कटील ने इससे पहले मंगलुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवाद खड़ा कर दिया था । मेंगलुरु में 'बूथ विजय अभियान' में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से सड़क और सीवेज की समस्याओं पर नहीं बल्कि लव जिहाद पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया था।

सड़क और सीवेज जैसे छोटे मुद्दों के बारे में बात न करें

कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा था 'तो मैं आप लोगों से कह रहा हूं कि सड़क और सीवेज जैसे छोटे मुद्दों के बारे में बात न करें। इस बात की चर्चा न करें कि वेदव्यास ने विधान सभा के अंदर हाथ नहीं उठाया। यह मत कहो कि नलिन कुमार को इस मुद्दे को उठाने का अधिकार नहीं है। आपको नलिन कुमार कटील से सोना नहीं मिलने वाला है।

शिवकुमार ने दी ये प्रतिक्रिया

कर्नाटक भाजपा अध्‍यक्ष कतील के इस विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा नेता ने सबसे खराब जवाब दिया है और वे देश को विभाजित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+