बजट सेशन में इसबार टूटे कई रिकॉर्ड, दो दशकों में सबसे कामयाब सत्र, आंकड़ों से समझिए
नई दिल्ली- मंगलवार को खत्म हुए संसद के बजट सत्र को दशकों बाद सबसे कामयाब सत्र बताया जा रहा है। यह पिछले 20 साल का सबसे व्यस्त सत्र रहा है, जिसमें दोनों सदनों ने लगभग आधा समय विधायी कार्यों को दिया और 30 विधेयक पास किए गए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले सत्र की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें जितने बिल पास हुए हैं, वो पिछली सरकार के दौरान पिछले सात सत्र में पास हो पाए थे।

लोकसभा में टूटा दो दशक का रिकॉर्ड
पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक बीते बजट सत्र में लोकसभा ने काम करने के घंटों के मामले में अपना 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोकसभा की कार्यवाही कुल 281 घंटे चली है, जो कि निर्धारित समय का 135% है। 2000 के बाद से इतने ज्यादा समय तक लोकसभा की कार्यवाही कभी नहीं चली है। पिछले 20 वर्षों में लोकसभा में तय काम का सिर्फ 80% ही काम हुआ था। इस सत्र में लोकसभा के लिए 37 बैठकें तय की गई थीं और सभी 37 बैठकें संपन्न हुईं। इस दौरान कुल 42 विधेयक पास कराए जाने की योजना थी, जिनमें से 30 विधेयक पास हुए। लोकसभा का ये सत्र 17 जून को शुरू हुआ था और 6 अगस्त को समाप्त हुआ।

राज्यसभा में 17 साल का रिकॉर्ड टूटा
राज्यसभा का सत्र लोकसभा से तीन दिन बाद यानि 20 जून से शुरू हुआ था और 7 अगस्त को खत्म हुआ। इस दौरान सदन में काम के घंटों के मामले में 104% काम हुआ, जिसने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सदन में निर्धारित समय से 28 घंटे ज्यादा काम हुए। राज्यसभा के लिए 35 बैठकें निर्धारित थीं और 35 ही बैठकें हुईं। इस सदन में 40 बिल पेश हुए और 40 बिल पेश करने की ही योजना थी। लोकसभा ने जहां अपना 46% समय विधायी कार्यों के निपटारे में लगाया, वहीं राज्यसभा में 52% समय विधायी कार्यों पर खर्च हुए। अलबत्ता लोकसभा में सवाल पूछने पर ज्यादा वक्त दिया गया।

ये सारे अहम बिल पास
एक बड़ी खास बात ये रही कि जितने भी महत्वपूर्ण विधेयक इस सत्र में पास हुए हैं, वे सत्र के आखिरी दिनों में किए गए हैं। मसलन, लोकसभा की कार्यवाही 17 जून से शुरू हो चुकी थी, लेकिन आरटीआई बिल 25 जुलाई को पास किया गया। फिर 31 जुलाई को तीन तलाक के खिलाफ कानून पास हुआ। इसके बाद यूएपीए, मोटर व्हिकल विधेयक और नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पास हुआ; और सबसे अंत में 6 अगस्त को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पास किया गया। इस बिल के पास होने के साथ ही लोकसभा के सत्र को एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा को निर्धारित वक्त से एक दिन पहले खत्म करने की घोषणा करते हुए स्पीकर ने इस बजट सत्र को '1952 के बाद से सबसे प्रोडक्टिव' बताया। एक बात और खास है कि इसबार बजट सत्र में पेश हुआ कोई भी बिल किसी समिति में नहीं भेजा गया है।
-
Parliament Today: संसद में आज भी हंगामे के आसार? मिडिल ईस्ट समेत जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा -
Uttarakhand Budget सीएम धामी ने पेश किया ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट, इतिहास के सबसे बड़े बजट की खास बातें -
Uttarakhand Budget satra भराड़ीसैंण में आज से बजट सत्र, 3 बजे सीएम पेश करेंगे बजट, बनेगा इतिहास, जानिए क्यों -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन












Click it and Unblock the Notifications