#metoo मूवमेंट को लेकर इस अभिनेत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली। फिल्म जगत से लेकर मीडिया जगत और तमाम क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण के खिलाफ हाल ही में मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी, जिसमे कई मशहूर हस्तियों ने खुलकर हिस्सा लिया और अपनी आपबीती सुनाई। मीटू मूवमेंट में कई दिग्गज हस्तियों का भी नाम आया, जिसकी वजह से बॉलीवुड के कई नामचीन लोगों का नाम आया, यहां तक कि केंद्रीय मंत्री तक को इसकी वजह से अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन अब इस मूवमेंट के बारे में टेलीविजन स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

संजय दत्त की फिल्म से वापसी

संजय दत्त की फिल्म से वापसी

चाहत खत्ना संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे समय तक उन्होंने इंडस्ट्री से क्यों दूरी बनाए रखी तो उन्होंने इस बारे में कुछ बडे़ खुलासे किए हैं। चाहत खत्ना ने बताया कि मैं ऐसी कई अभिनेत्रियों को जानती हूं जिन्होंने चुप रहना ठीक समझा। यही नहीं कई ऐसे कलाकार भी इंडस्ट्री में हैं जिनका नाम सामने आना चाहिए था, लेकिन यह नहीं हो सका।

कास्टिंग काउच

कास्टिंग काउच

एक इंटरव्यू में चाहत खन्ना ने बताया कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच बड़े पैमाने पर है और बहुत सी अभिनेत्रियों को इसका शिकार होना पड़ता है। इसी वजह से मैंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ टेलीविजन में काम करना ही बेहतर विकल्प समझा। #MeToo मूवमेंट के बारे में चाहत खन्ना ने कहा कि यह एक फैशन ट्रेंड बन गया है।

फैशन मूवमेंट

फैशन मूवमेंट

चाहत खन्ना ने बताया कि मी टू मूवमेंट एक फैशन ट्रेंड था, इसमे कुछ लोगों ने चेक लेकर चुप्पी साध और सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि जो लोग पब्लिसिटी स्टंट करना चाहते हैं, उन्होंने किया। कई ऐसी अभिनेत्रियां ऐसी थीं जिन्होंने अपनी आवाज को दबाए रखा। कई ऐसे नाम सामने आने चाहिए थे जिनका आना अहम था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

पति को को दिया था तलाक

पति को को दिया था तलाक

गौरतलब है कि चाहत खन्ना ने अपने पहले पति को घरेलू हिंसा की वजह से तलाक दे दिया था। उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह उनके साथ मारपीट करते हैं। चाहत ने फरहान मिर्जा से शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद दंपति ने अलग अलग होने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+