SMOG की चादर में लिपटी दिल्ली, प्रदूषण का स्तर फिर हुआ खराब

कुछ दिनों की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। बुधवार के बाद गुरुवार को फिर दिल्लीवाली स्मॉग की मोटी चादर में उठे। गुरुवार सुबह एनसीआर के कई इलाकों में स्मॉग के कारण धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

नई दिल्ली। कुछ दिनों की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। बुधवार के बाद गुरुवार को फिर दिल्लीवाली स्मॉग की मोटी चादर में उठे। गुरुवार सुबह एनसीआर के कई इलाकों में स्मॉग के कारण धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। लोधी रोड पर सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 272 दर्ज किया गया, जो खराब कैटेगरी में आता है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने बुधवार को ही कह दिया था कि दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर आने वाले 1-2 दिनों में और खराब हो सकता है।

Pollution

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को स्मॉग से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। गुरुवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर बिछी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोधी रोज पर एक्यूआई 272 दर्ज किया गया। 0 से 50 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब, और 401 से 500 के बीच खतरनाक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली में प्रदूषण को लेकर SC सख्‍त, कहा- किसी न किसी को जेल भेजा जाना चाहिए

हवा में प्रदूषण का स्तर अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही रहेगा। एक-दो दिन बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा, लेकिन ये फिर भी खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सफर ने कहा कि सभी मौसम संबंधी कारक प्रतिकूल हैं और कल तक ये ऐसे ही बने रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण ने राज्य अथॉरिटी को दिशा-निर्देश जारी कर डीजस जेनरेटर सेट को उपयोग न करने के लिए कहा है।

प्राधिकरण ने ये भी कहा कि पार्किंग फीस को तीन से चार गुना बढ़ाकर लोगों को ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाए। प्रदूषण के मद्देनजर लोगों को सुबह सैर पर न जाने की भी हिदायत दी गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अखबार/टीवी/रेडियो में अलर्ट जारी कर सांस या दिल संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को प्रदूषित जगह पर जाने से बचने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: हवा में प्रदूषण ने जिंदगी से कम किए 10 साल, शोध में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+