VIDEO: छेड़छाड़ पर इन दो महिलाओं ने जो किया, सब लड़कियों को दी जा रही वही करने की सलाह
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, एक लिफ्ट का है तो दूसरा किसी रेस्तरां का। इसमें छेड़छाड़ के बाद आग-बबूला महिला युवकों को पीटते दिख रही हैं। दोनों ही महिलाएं काफी बदर्दी से ये कर रही हैं। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि लड़कियां इससे सीख सकती हैं।
पहला वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला और एक अन्य पुरुष लिफ्ट में हैं। महिला को यहां पुरुष बार-बार तंग करता है तो वो पहले तो बचती है लेकिन बाद में जमकर लात-घूंसे युवक को मारती है। वो शख्स तो इतना मारती है कि वो फर्श पर गिर जाता है।
He’s lucky she stopped when she did. #Karma pic.twitter.com/mWexZLtZLH
— Darwin Award 🔞 (@AwardsDarwin) October 19, 2018
एक दूसरे वीडियो में एक रेस्तरां में दो महिलाएं और दो पुरुष खड़े दिख रहे हैं। इनका आपस में झगड़ा शुरू होता है। इसके बाद एक महिला तोबहस तक सीमित रहती है लेकिन दूसरी महिला पुरुष को कई बार दूर फेंककर पीटती है।