मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल ने जताया डर, बोले- बांदा जेल में ही दिया गया था चाय में जहर
नोएडा। यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के जेल ये बांदा जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार की सुबह वो बांदा जेल में होगा। मुख्तार अंसारी एंबुलेंस में बैठा है और उसके आसपास वज्र समेत पुलिस की दस गाड़ियां चल रही हैं, जिसमें 150 पुलिसकर्मी सवार हैं। इस बीच मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने मुख्तार की जान को खतरा बताया है। अफजाल ने कहा है कि मुख्तार की बीमारी का उन्हें चिंता है। इससे पहले भी उन्हें बांदा जेल में चाय में जहर मिलाकर दिया गया था। वहीं उसकी पत्नी अफसा अंसारी का कहना है कि कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार की जान को खतरा है। उन्होंने विकास दुबे का उदाहरण देते हुए एनकाउंटर की आशंका जताई है।













Click it and Unblock the Notifications