'द वीक-आईएमआरबी' सर्वे: दिल्ली में खिलेगा कमल लेकिन झाड़ू से मिलेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। कहते हैं जो दिल्ली पर राज करता है वो ही भारत पर शासन कर सकता है इसलिए ही शायद बीजेपी के लिए दिल्ली की जंग काफी मायने रखती है। अब 10 फरवरी का रिजल्ट उसके पक्ष में आता है कि नहीं यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन 'द वीक-आईएमआरबी' सर्वे के हिसाब से इस बार दिल्ली में कमल ही खिलेगा। ना तो झाड़ू और ना ही पंजे का जोर इस बार दिल्ली में दिखेगा।

हालांकि उसे झाड़ू यानी आप पार्टी से कड़ी टक्कर मिलेगी लेकिन दिल्ली विधानसभा भगवा रंग में रंगी नजर आयेगी। चुनाव से मात्र दो हफ्ते पहले कराये गये 'द वीक-आईएमआरबी' सर्वे कहता है कि दिल्ली में मोदी लहर का असर होगा, जिसके चलते बीजेपी को इस बार चुनाव में 36 सीटें मिलेंगी तो वहीं आप पार्टी को 29 और कांग्रेस के हाथ में चार सीटें और एक सीट अन्य को मिलेगी।

'द वीक-आईएमआरबी' सर्वे: दिल्ली में खिलेगा कमल

36 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इस बार बीजेपी से ही दिल्ली का उद्दार हो सकता है तो वहीं इस सर्वे में अरविंद केजरीवाल जहां सीएम पद के लिए 40 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं, वहीं बेदी 39 फीसदी मतदाताओं के हिसाब से सीएम पोस्ट के लिए बेस्ट कंडीडेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+