अब तो शर्म करो, लड़कियों को छेड़ने से पहले एक बार जरुर देखें ये वीडियो
नयी दिल्ली। घर हो चाहें सड़क, गलियां हो या बाजार, फिर चाहे स्कूल-कॉलेज। आज कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में पिछले साल के मुकाबले 27.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फिर चाहे वो रेप और गैंगरेप जैसी भयानक अपराध हो या फिर छेडखानी और यौन उत्पीड़न। कठोर सजा के प्रावधान के बावजूद हवस के दरिदें ऐसे काम को अंजाम देते है। जिस के चलते लोगों को जागरूक करने के लिए आएं दिन सोशल मीडिया पर वीडियों डाला जाता है। ऐसा ही सशक्त वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हुआ है।

इस वीडियो में चौराहे पर खड़े 4 लड़के शराब के नशे में एक लड़की को छेड़ते हैं। लड़के लडकी का पीछा करने लगते है। लडकी का पीछा करते हुए वो लडकी का हाथ पकड़ लेते है। लड़की उनसे बचने की कोशिश करती है, लेकिन बच नहीं पाती है। ग्रुप में से एक लड़का लड़की को धक्का देते है। वो उन्हीं में से एक लड़के से टकरा जाती है। इसके बाद जो होता है वो आप खुद देखिए और किसी भी लड़की को छेड़ने से पहले एक बार जरुर सोचिए....












Click it and Unblock the Notifications