The Kapil Sharma Show: जब कृष्णा ने कहा-मेरा चेक देखते ही अर्चना पूरन सिंह की पुतलियां बड़ी हो जाती हैं, Video

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' की सफलता अपने पूरे शबाब पर है, ये शो लोगों की जिंदगी में रच-बस गया है, शो के सारे किरदार घर-घर में लोकप्रिय हैं और इसी वजह से इस शो का लोग बेसब्री से इतंजार करते हैं, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन और शो में सपना का किरदार प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक शो की अहम रोल निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह पर तंज कस रहे हैं।

अर्चना पूरन सिंह को लेकर कृष्णा अभिषेक ने कसा तंज

वो कहते हैं कि अर्चना पुरन सिंह , जब भी मुझे मिलने वाला चेक देखती हैं तो उनकी आंखों की पुतलियां बड़ी हो जाती हैं, द कपिल शर्मा शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।

शो में होगा 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का प्रमोशन

शो में होगा 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का प्रमोशन

दरअसल इस बार शो में एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी टीम 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का प्रमोशन करने आने वाले हैं और इसी दौरान कृष्णा से कहा कि आप दोनों एक-दूसरे की आंखों में प्यार से देखो, जब कृष्णा के कहने पर दोनों कलाकार एक-दूसरे की आंखों में देखते हैं, तभी बीच में वह बोल पड़ते हैं कि इनकी आंखों की पुतलियां तो बड़ी नहीं हो रही है, आपको पता है अर्चना, की आंखों की पुतलियां कब बड़ी होती हैं? जब वह मेरा चैक देखती हैं कि अरे कृष्णा इतना पैसा ले रहा है, यह सुनते ही सब ठहाके मारकर हंसने लगते है।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी...

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी...

गौरतलब है कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक हितेश कैवल्य और निर्माता आनंद एल राय हैं, यह 'फिल्म 2017' में रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' की सीक्वल है, फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाने की कोशिश की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+