सीरिया, इराक को तबाह करने के बाद भारत आ पहुंचा ISIS

भारत में भी आईएसआईएस ने दी है दस्‍तक, मध्‍य प्रदेश के भोपाल-उज्‍जैन में ट्रेन हमला आतंकी संगठन का पहला हमला। वहीं लखनऊ में मारा गया है आईएसआईएस का ऑपरेटिव सैफुल्‍लाह।

नई दिल्‍ली। मंगलवार को पहले बिहार-उज्‍जैन एक्‍सप्रेस पर हमला और फिर लखनऊ में एक आतंकी के साथ मुठभेड़, दोनों ही घटनाएं आईएसआईएस की ओर इशारा करती है। मंगलवार को सुबह पहले खबर आई कि बिहार-उज्‍जैन एक्‍सप्रेस में ब्‍लास्‍ट हुआ है जिसे एक आतंकी हमला करार दिया गया। इसके बाद शाम होते-होते उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एनकाउंटर की खबरें आनी लगीं।

सीरिया, इराक को तबाह करने के बाद भारत आ पहुंचा ISIS

विदेश में बैठे हैंडलर से मिलते निर्देश

लखनऊ में जो एनकाउंटर हुआ उसमें आईएसआईएस का ऑपरेटिव सैफुल्‍ला मारा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह इसी माह एक बड़े हमले को अंजाम देने वाला था। इन दोनों ही घटनाओं से साफ हो गया है कि इराक और सीरिया को बर्बाद कर चुका आईएसआईएस अब भारत आ पहुंचा है। लखनऊ एनकाउंटर में जो व्‍यक्ति मारा गया है उसे इस्‍लामिक स्‍टेट खोरासान से जुड़ा थाऔर विदेश में बैठा एक हैंडलर उसे निर्देश दे रहा था। पुलिस और इंटेलीजेंस ब्‍यूरों (आईबी) दोनों का ही कहना है कि सैफुल्‍ला एक आईएसआईएस ऑपरेटिव था। इसके साथ ही इस भारत में आतंकी संगठन का पहला हमला भी रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। पिछले कई माह से आईबी चेतावनी दे रही थी कि आईएसआईएस भारत में तैयार हो चुका है। आई अधिकारियों ने कई बार यह तक कहा कि आईएसआसईएस भारत में एक हमला कर सकता है।

भारत के शफी अरमार ने की भर्ती

भोपाल-उज्‍जैन पैसेंजर ट्रेन जो जाबरी रेलवे स्‍टेशन पर थी उसमें कम तीव्रता वाला एक ब्‍लास्‍ट हुआ था। जो आईबी अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं उनका मानना है कि हो सकता है कि यह ट्रेन ट्रायल रन पर हो। पिछले कुछ वर्षों में आईएसआईएस के मॉड्यूल्‍स पर से पुलिस ने पर्दा उठाया है। आतंकी हालांकि कोई भी बड़ा हमला नहीं कर पाए क्‍योंकि उससे पहले ही इनका भांडा फूट जाता। आईएसआईएस के भारत स्थित मॉड्यूल्‍स को सीरीया में मौजूद भारतीय हैंडलर शफी अरमार की ओर से निर्देश दिए जाते थे। अरमार ने भारत में लोन वोल्‍फ अटैक्‍स और बड़े आतंकी हमले की योजना बनाई थी। भारत में इस्‍लामिक खलीफा को बनाने के लिए भारत में बड़े हमलों की साजिश की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+