ग्वालियर-चंबल एक्सप्रेसवे का नाम अब होगा अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेसवे, CM शिवराज सिंह ने किया ऐलान
नई दिल्ली। देश के पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 'ग्वालियर-चंबल एक्सप्रेसवे का नाम श्री अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेसवे होगा। वह हमें जनता के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।'

मालूम हो कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे प्यारे अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। देश को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए उन्होंने जो सेवा की उसे भारत हमेशा याद रखेगा। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल परअटल बिहारी का एक वीडियो भी शेयर किया था।
भाजपा ने भी अपने दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि दी थी
तो वहीं भाजपा ने भी अपने दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि दी थी, पार्टी ने ट्विट किया कि भारतीय राजनीति के युगपुरुष, असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्त्रोत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे अमित शाह
तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने Twitter पर लिखा कि भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी देशभक्ति व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे। वह एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे जिन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
आनेवाली पीढ़ी को वह प्रेरणा देते रहेंगे: राजनाथ सिंह
Recommended Video
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के लिए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को नमन. देश के विकास में उनका योगदान याद रखा जाएगा और आनेवाली पीढ़ी को वह प्रेरणा देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications