महिला का पालतू कुत्ता पड़ोसी की मुर्गी को खा गया, फिर गुस्साए पड़ोसी ने कुत्ते को मार दिया, हुआ केस
बड़बिल। ओडिशा के केंदूझर जिला बड़बिल थाना अंतर्गत भुषुगां इलाके में दो पड़ोसियों में हिंसक झड़प हुई। दोनों परिवार के लोग अब पुलिस हिरासत में हैं। दोनों पक्षों के बीच खूनी विवाद एक कुत्ते और मुर्गी की वजह से हुआ। एक परिवार के पालतू कुत्ते ने पड़ोसी की मुर्गी का शिकार कर लिया था।

पुलिसिया ब्यौरे के अनुसार, हिमांशु महाकुड़ की पत्नी सुभाषिनी महाकुड़ (30) और पड़ोसी केसरी सांडिल्य (55) में जमकर मारपीट हुई। आरोप हैं कि, सुभाषिनी के कुत्ते ने केसरी सांडिल्य की मुर्गी को शिकार बना लिया था। यह बात केसरी सांडिल्य को पता चली तो उसने कुत्ते को जान से मार डाला। कुत्ते की मौत से उसकी मालकिन सुभाषिनी का पार चढ़ गया। वो आई केसरी से झगड़ पड़ी। केसरी का कहना है कि, सुभाषिनी ने जानलेवा हमला किया। तब दोनों पक्षों में मार-पीट हुई। वे जख्मी हो गए। बाद में दोनों ओर से बड़बिल थाना पुलिस को शिकायत की गई।
बड़बिल पुलिस घटनास्थल पर आई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने सुभाषिनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसका चालान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, सुभाषिनी महाकुड़ ने केसरी पर धारदार हथियार दाउली (कटुरी) से हमला किया था। उसने उसे हमला कर पीछे जख्मी कर दिया। जिसकी शिकायत की गई तो पुलिस ने सुभाषिनी को गिरफ्तार कर लिया।
यहां कुत्ते के कारण देना पड़ा हर्जाना
पालतू कुत्ते के कारण हरियाणा के गुड़गांव में भी मालिक को मुसीबत झेलनी पड़ी। जहां एक बिल्डिंग में एक शख्स पालतू कुत्ता लेकर लिफ्ट में चढ़ा तो उसके कुत्ते ने एक बच्ची को काट लिया था। वह बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। तब बच्ची के परिजनों ने कंज्यूमर फोरम के समक्ष शिकायत कर दी। जिसके बाद कंज्यूमर फोरम ने आदेश दिया कि, पीड़ित बच्ची के परिजनों को 3.80 लाख का 9% ब्याज दर से दिया मुआवजा जाए। यह घटना डीएलएफ फेज-5 स्थित मैग्रोलियास आवासीय सोसायटी की बिल्डिंग की है। जहां के एक निवासी की 9 साल की बच्ची को उसी सोसायटी में रहने वाले शख्स के पालतू कुत्ते द्वारा काट लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications