गुजरात की तानाशाह भाजपा सरकार ने मुझे जेल में बंद किसानों से मिलने से रोका- केजरीवाल
Arvind Kejriwal: गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भाजपा सरकार ने मंगलवार को राजकोट जेल में बंद किसानों से मिलने नहीं दिया। अरविंद केजरीवाल ने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि मैंने आवेदन किया था, लेकिन क्रूर और अत्याचारी सरकार ने मिलने की इजाजत नहीं दी। गुजरात में एक तरफ भाजपा सरकार के दमन से किसान दुखी हैं तो दूसरी तरफ कर्ज लेकर पढ़ने वाले बच्चे पेपर लीक होने से बेरोजगार हैं।
रावण और कंस की तरह अहंकार में डूबी भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठाने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन अब गुजरात के लोग इकट्ठा हो रहे हैं और भाजपा के 30 साल के कुशासन का अंत करने का समय आ गया है। दो साल बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और किसानों पर दर्ज सारे केस वापस लिए जाएंगे।

मंगलवार को गुजरात के राजकोट में पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सबने गुजरात की भाजपा सरकार की तानाशाही का जीता-जागता उदाहरण देख लिया। आज सुबह 11 बजे राजकोट जेल में बंद किसान नेताओं से मिलने जाना था, लेकिन मुझे उनसे मिलने नहीं जाने दिया गया। इससे बड़ी तानाशाही और क्या हो सकती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या मैं कोई आतंकवादी हूं या अपराधी हूं? जेल में बंद लोग किसान हैं, हमारे देश के नागरिक हैं। वे लोग भी कोई अपराधी नहीं हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने सोमवार को जेल में बंद किसानों और नेताओं से मिलने के लिए आवेदन किया था। मंगलवार को सुबह मैसेज भेजकर बताया गया कि मुझे जेल में बंद किसानों से मिलने की इजाजत नहीं है। मैं सोच रहा था कि आजादी की लड़ाई के दौरान जब अंग्रेजों ने सरदार भगत सिंह को गिरफ्तार किया था, तब भगत सिंह के साथियों को भी अंग्रेज जेल में उनसे मिलने की इजाजत देते थे। अंग्रेजों ने कभी भगत सिंह से मिलने के लिए उनके साथियों को रोका नहीं गया। क्या हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने यही देखने के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी थी कि एक दिन ऐसी सरकार आएगी, जो अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर और अत्याचारी होगी?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो माह पहले गुजरात के हड़दड़ में शांतिपूर्वक अपना हक मांग रहे किसानों के साथ घटना हुई। गुजरात एक खेती प्रधान राज्य है। गुजरात की 50 फीसद आबादी खेती से अपना जीवन यापन करती है। गुजरात में करीब 54 लाख किसान परिवार किसानी पर निर्भर हैं। लेकिन आज गुजरात में किसानों का बहुत बुरा हाल है, किसान बहुत दुखी हैं। किसानों को बीज नहीं मिलता, खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। किसानों को फसल के पूरे दाम नहीं मिलते हैं। कुछ लोग किसानों के साथ अन्याय करते हैं। फसल के दाम 1500 तक तय होती है, लेकिन किसानों को 1200 रुपए ही देते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो माह पहले जब हड़दड़ में करदा प्रथा के खिलाफ किसान एकत्र हुए, तो अत्याचारी भाजपा की सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने निर्दोष किसानों के घर में घुस कर परिवार के निहत्थे लोगों और शांतिपूर्वक अपनी मांग कर रहे 88 किसानों को गिरफ्तार किया। किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए और दो महीने से ये किसान जेल में हैं। इसमें से अब तक 42 किसानों की जमानत हो गई है और बाकी अभी जेल में हैं। जिस दिन जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होती है, उस दिन पुलिस कोर्ट ही नहीं पहुंचती है। इससे साफ है कि भाजपा और उसकी पुलिस जानबूझ कर जेल में बंद किसानों का मनोबल तोड़ना चाहती है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को मैंने जेल में बंद और जमानत पर बाहर आए किसानों के परिवारों से मुलाकात की। उनको जेल में दी गई यातनाओं की कहानियां सुनकर सोना आ जाएगा। जेल से बाहर आए किसानों के बच्चों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे तक उन्हें पीने का पानी नहीं दिया गया और ना ही खाने के लिए कुछ दिया गया। पुलिस ने उनकी पिटाई की। क्या भाजपा उनका मनोबल तोड़ना चाहती है। भाजपा को सलाह है कि वह भगवान से डरे। रावण और कंस को भी बहुत घमंड हुआ था। आज यही अहंकार भाजपा में भी दिखाई दे रहा है। भाजपा ने किसानों पर मुझसे नहीं मिलने देने का खूब दबाव बनाया। इसके बाद भी वो किसान मुझसे मिलने आए। भाजपा यह समझ लेना चाहिए कि गुजरात की जनता अब उसके खिलाफ खड़ी हो रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ किसान दुखी हैं और दूसरी तरफ किसानों के बच्चे जेल में हैं। किसान ब्याज पर लाखों रुपए का लोन लेकर अपने बच्चों को पढ़ाता है। जब ये बच्चे नौकरी के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देने जाते हैं तो पेपर लीक हो जाता है। अपने पैरेंट्स से हर महीने हजारों रुपए लेकर कई-कई साल से तैयारी कर रहे बच्चों को पेपर लीक होने के बाद रोते हुए देखा गया है। ये बच्चे निराश हो जाते हैं कि अब अगला पेपर कब होगा? पेपर लीक कराने वाले भी भाजपा के ही लोग हैं। पेपर लीक हो रहे हैं, बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार से युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। बेरोजगार बच्चे अपनी आवाज न उठाएं, इसीलिए पूरे गुजरात में ड्रग्स बेची जा रही है। गुजरात के हर गली में नशा मिल रहा है। युवाओं नशे की लत लगाई जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा गुजरात के हर परिवार को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है। अब भाजपा सरकार के गुजरात में आखिरी दिन चल रहे हैं। भाजपा के खिलाफ अब पूरे गुजरात के अंदर जनता इकट्ठी हो रही है। भाजपा सरकार ने हड़दड़ में जिन किसानों के बच्चों को गिरफ्तार कर जेल में डाला, उनके गांव के लोगों ने उनके खेतों को जोता और फसल लगाई।
आज गुजरात में ड्रग्स और सड़क पर गड्ढे खुलेआम बिकती हैं। 30 साल की सरकार में भाजपा ने गुजरात का बुरा हाल कर दिया और अब गुजरात से भाजपा को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। अभी तक गुजरात के लोगों के पास विकल्प नहीं था। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं, दोनों के ज्वाइंट धंधे हैं। कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि गुजरात से भाजपा की सरकार जाए। लेकिन अब गुजरात के लोगों के पास आम आदमी पार्टी का सबसे बेहतर विकल्प है। आज घर-घर में आम आदमी पार्टी की बात हो रही है। गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी, राजू करपड़ा, प्रवीण राम, चैतर वसावा, मनोज सोरठिया समेत आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं की तरफ गुजरात की जनता बड़ी उम्मीद के साथ देख रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का गुजरात में एक भी ऐसा नेता नहीं है जो गुजरात की जनता को उम्मीद देता हो। आम आदमी पार्टी के नेता जब बोलते हैं तो लोग उन्हें सुनते हैं, लेकिन गुजरात में भाजपा और कांग्रेस का एक भी नेता नहीं है, जिसकी तरफ लोग उम्मीद से देखते हैं कि वह गुजरात को ठीक कर देगा। कांग्रेस और भाजपा से गुजरात की जनता को कोई उम्मीद नहीं है। आज सिर्फ आम आदमी पार्टी लोगों की उम्मीद है। गुजरात के लोगों से अपील है कि उनको ही मिलकर अपना गुजरात बचाना है। हम लोग तो बहुत छोटे हैं। गुजरात को बचाने की जिम्मेदारी गुजरात के लोगों के उपर है।
भाजपा का डर मन से निकाल कर लोगों को आगे आना होगा। भाजपा जो एफआईआर-एफआईआर का खेल, खेल रही है और लोगों को डराना चाहती है, तो इससे डरने की जरूरत नहीं है। मैं खुद भी जेल होकर आ चुका हूं। संभव है कि भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को जेल में डाल दिया जाए, ऐसे में उनकी लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ेगी। दो साल बाद चुनाव है और जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, 24 घंटे के अंदर सारी झूठी एफआईआर वापस लेंगे और गुजरात के लोगों को तंग करने वाले मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा।
-
गुजरात में भी लागू होगा पंजाब मॉडल, मुफ्त बिजली और सरकारी सुविधाओं का बड़ा वादा, AAP ने किया बदलाव का शंखनाद! -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications