घड़ा भर गया पाप का...8 लोगों से शादी कर उन्हें लूटकर रफूचक्कर होने वाली लुटेरी दुल्हन को हुई यह गंभीर बीमारी

8 लोगों से शादी कर उनका सबकुछ लूटकर चंपत होने वाली लुटेरी दुल्हन आज एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर। शादी एक पवित्र बंधन है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह पैसा कमाने का एक जरिया हो गया है। आए दिन अखबारों, टेलीविजन पर कई ऐसी घटना आती रहती हैं कि फलां लड़की ने एक लड़के से शादी की और रातों-रात वह सारे गहने और पैसे लेकर चंपत हो गई। आजकल यह एक धंधा बन चुका है। हालांकि कहते हैं न कि पाप का घड़ा एक दिन जरूर भरता है, और जब वह भरता है तो सब कुछ बर्बाद कर देता है।

8 लोगों से शादी कर उन्हें लूटा

8 लोगों से शादी कर उन्हें लूटा

आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाकर 8 अलग-अलग व्यक्तियों से शादी की, और उनका सबकुछ लूटकर चंपत हो गई, लेकिन आज उसकी हालत देखकर आपको भी उस पर तरस आ जाएगा। ईश्वर ने उसे उसके कर्मों की बहुत कड़ी सजा दी है। वह एड्स जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है।

एड्स की बीमारी से जूझ रही लुटेरी दुल्हन

एड्स की बीमारी से जूझ रही लुटेरी दुल्हन

एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन को एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने उसका एचआईवी टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव पाई गई। जानकारी के मुताबिक एड्स से पीड़ित यह लुटेरी दुल्हन शादी के बाद करीब एक हफ्ते तक हर दूल्हे के साथ रही। पुलिस ने कहा कि शादी कर लोगों को ठगने वाली महिला एड्स की मरीज पाई गई है। उसने अब तक जितने लोगों से शादी की है अब उन सबका भी एचआईवी टेस्ट कराया जाएगा।

मां भी थी इस धंधे का हिस्सा

मां भी थी इस धंधे का हिस्सा

यह लुटेरी दुल्हन हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली है। उसकी वास्तविक शादी 2010 में पटियाला में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। लगभग चार साल पहले उसने शादी के नाम पर लोगों को ठगने का धंधा शुरू किया। उसने पंजाब-हरियाणा के कई लोगों को बहला-फुसलाकर लूटा। पटियाला के एसपी सिटी वरुण शर्मा ने कहा कि लुटेरी दुल्हन शाही जिंदगी जीना चाहती थी और जल्दी अमीर होना चाहती थी। इसलिए उसने अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर शादी के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+