सेक्स एजुकेशन के दस्तावेजों में नहीं होगा 'सेक्स' का जिक्र
मानव संसाधन मंत्रालय ने जानकारों के पैनल से कहा है कि नई एजुकेशन पॉलिसी में से सेक्स और सेक्शुअल शब्द को हटा दिया जाए।
नई दिल्ली। सेक्स एजुकेशन को लेकर चली आ रही कवायद में एक और रोड़ा आ गया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने जानकारों के पैनल से कहा है कि नई एजुकेशन पॉलिसी में से सेक्स और सेक्शुअल शब्द को हटा दिया जाए।

मोदी सरकार के अनुसार, स्कूली छात्रों के लिए बन रही सेक्स एजुकेशन पॉलिसी जैसे सरकारी दस्तावेज में सेक्स शब्द का इस्तेमाल ठीक नहीं है।
एक सूत्र के मुताबिक मोदी सरकार ने कहा है कि सेक्स और सेक्शुअल जैसे शब्दों को दस्तावेज में इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सेक्शुअल हेल्थ नीड्स जैसे शब्दों को इजाजत नहीं दिया जाना तय किया गया है।
मोदी सरकार के अनुसार द एडोलेससेंस एजुकेशन प्रोग्राम और नेशनल पॉपुलेशन एजुकेशन प्रोग्राम को हर स्कूल तक जल्दी से जल्दी पहुंचाया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications