संजय राउत बोले- 'ठाकरे' फिल्म पर आपत्ति की कोई जरूरत नहीं
मुंबई। शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर बुधवार को मुंबई में लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्चिंग के लिए खास तैयारियां की गई हैं जबकि ट्रेलर रिलीज से पहले ही खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर कैंची चला दी है। सेंसर बोर्ड को कुछ डॉयलॉग्स पर आपत्ति थी। वहीं, इसको लेकर शिवसेना के नेता संजय राउत का बयान भी आया है।

संजय राउत ने कहा कि कुछ सीन काटे गए हैं लेकिन ट्रेलर रिलीज होगा। उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे 50 सालों से अधिक वक्त तक सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे। हम उनको वैसे ही दर्शा रहे हैं। इसमें आपत्ति की कोई आवश्यकता नहीं है।
बता दें कि इस फिल्म की मुख्य भूमिका में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। इस फिल्म में अमृता राव बाला साहब ठाकरे की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर एक्टर नवाजुद्दीन भी काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा था कि इस किरदार के लिए उनको काफी मेहनत करनी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications