जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने आम नागरिक को बनाया निशाना
सीमापार से लगातार हो रही है फायरिंग, पुलवामा में आतंकियों ने किया आम नागरिक पर हमला।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। पाकिस्तान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ की जा रही है। जम्मू में पाक सेना द्वारा किए जा रहे फायरिंग स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलवामा में आतंकियों ने आम नागरिक को निशाना बनाया।

आतंकियों ने पुलवामा में स्थानीय नागरिक को गोली मार दी। हमले में वो घायल हो गया। हलांकि इस घटना को लेकर अभी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं शुक्रवार शाम एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया, हालांकि इस हमले में कोई भी जवान घायल नहीं हुए।
आतंकियों ने गश्त लगा रही पेट्रोलिंग टीम पर ग्रेनेड फेंका। लेकिन वाहन आगे निकल जाने से ग्रेनेड पास के नाले में जा गिरा। जिस वजह से कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। घटना के बाद सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications