श्रीनगर आतंकी हमला: दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
नई दिल्ली। श्रीनगर के नौहट्टा में हुए सोमवार सुबह आतंकियों ने सीआरपीएफ टीम पर फायरिंग कर दी।
इस हमले में ओक जवान शहीद हो गए, वहीं 6 जवान घायल हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी भी मारे गए हैं।

सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने की फायरिंग
नौहट्टा में सीआरपीएफ टीम पर अचानक हुए हमले में सात जवान घायल हुए थे। इनमें एक कमांडेंट की बाद में मौत हो गई। घायलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का भी एक जवान शामिल है।
बताया जा रहा कि तीन आतंकियों ने सीआरपीएफ टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
हालांकि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे जा चुके हैं। फिलहाल फायरिंग अभी भी जारी है। दोनों पक्षों से फायरिंग की जा रही है।
आतंकियों ने अचानक किया हमला
श्रीनगर में सीआरपीएफ की टीम पर ये हमला ठीक उस समय हुआ जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। कश्मीर घाटी के ताजा हालात के लिए पाकिस्तान को जमकर सुनाया। साथ ही बलूचिस्तान का जिक्र करके उन्हें घेरने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications