जम्मू-कश्मीरः बडगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप किया ग्रेनेड हमला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बाइक सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाते हुए शुक्रवार शाम को ग्रेनेड हमला किया है। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुताबिक, अज्ञात बाइक सवार आतंकियों ने बड़गाम के नामथियाल में सीआरपीएफ की 43 बटालियन के शिविर पर एक चीनी ग्रेनेड फेंका। गेट के पास ग्रेनेड में विस्फोट हुआ। कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल इलाके की घेरबंदी कर दी गई है और आतंकियों के तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

Recommended Video
इससे पहले, कुलगाम के आईजी विजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि तीनों बीजेपी नेताओं की हत्या में आतंकी संगठन लश्क-ए-तैयबा और कुछ स्थानीय आतंकियों की संलिप्तता सामने आई है। हत्या केस की जांच करने के लिए घटना स्थल और अन्य जगहों का दौरा करने के बाद विजय कुमार ने कहा कि ऐसा लगता है कि हत्या पाकिस्तान प्रयोजित है।
वहीं, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को राजौरी जिले के गंभीर मुगलां क्षेत्र के जंगल में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। इस ठिकाने से दो एके 47 राइफल व इसकी दो मैगजीन, एके-47 के 270 कारतूस, दो चीनी पिस्तौल व इसकी दो मैगजीन, 75 पीका राउंड, दस डेटोनेटर और 5-6 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है।
इस बीच, दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के लिए हथियारों का बंदोबस्त करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) शुक्रवार का उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) में पकड़े गए हैं। उनके पास से एक मोटरसाइकिल समेत चीन निर्मित क्यूबीजैड-97 (एसाल्ट राइफल) और एक एके-105 राइफल व अन्य साजोसामान जब्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications