जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में आतंकियों ने ईदगाह के बाहर पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्‍या की

Recommended Video

    Jammu and Kashmir : Policemen Fayaz Ahmed की Bakrid पर आतंकियों ने की हत्या | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। जम्मू कश्‍मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। आतंकियों ने पुलिसकर्मी को कुलगाम के जाजरिपोरा स्थित ईदगाह के बाहर गोली मारी है। इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। इस घटना से पहले आतंकियों ने पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता शबीर अहमद भट्ट की हत्या को अंजाम दिया था। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार रात करीब 2:30 बजे आतंकी पुलवामा स्थित उनके घर में घुसे और शबीर को गोलियों से छलनी कर दिया।

    kulgam-jammu-kashmir

    पुलवाम में महिला की हत्‍या

    इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। आतंकियों को शक था कि यह महिला उनके बारे में सेना और पुलिस को जानकारी देती है। यह घटना दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा के दारबगाम गांव में हुई है। मंगलवार को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। हंदवादा के लांगेट इलाके के करीब यारू में आतंकियों ने 30 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर कर दिए गए थे। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये आतंकी किस संगठन के थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+