जम्मू कश्मीर: BSF कैंप पर आतंकियों ने किया हमला, 3 जवानों समेत 4 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) कैंप पर हुए हमले में तीन जवानों समेत चार लोग घायल हो गए हैं। आतंकियों ने घात लगाकर कैंप पर हमला बोला।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के करनाह स्थित बीएसएफ कैंप पर हमला बोला। अचानक हुए हमले में तीन जवान घायल हो गए जबकि एक सामान उठाने वाला व्यक्ति भी घायल हो गया।
फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications