जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर हमला,1 जवान गंभीर रूप से घायल
श्रीनगर। अनंतनाग में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल पर आतंकियों ने गोली चला दी। मिली जानकारी के अनुसार बस अड्डे पर कॉन्स्टेबल पर नजदीक से गोली चला दी। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

1 जवान गंभीर रूप से घायल
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हमले में एक पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
वहीं आज सुबह से ही आतंकियों से CRPF और पुलिस की मुठभेड़ जारी है। पुलवामा के बामनू इलाके में अब तक 2 आतंकी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।
इससे पहले अवंतीपुरा में सुरक्षाबलों के घेरे में आया हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू और साथी सैफुल्ला मीर समेत तीनों आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications