जम्मू कश्मीर: सेना की क्यूआरटी टीम पर हमला, एक जवान घायल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में बुधवार को भारतीय सेना की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) टीम पर आतंकी हमला हुआ है। हालांकि आतंकी जिस तरह के हमले की कोशिश में थे, उसमें वो कामयाब नहीं हो सके, इसके बावजूद भी एक जवान इस हमले में घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

      Jammu Kashmir: Baramulla में Army Patrolling party पर Terrorist Attack | वनइंडिया हिंदी
      जम्मू कश्मीर: सेना की क्यूआरटी टीम पर हमला, एक जवान घायल

      भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि भारतीय सेना की क्यूआरटी टीम बारामूला से गुलमर्ग की तरफ जा रही थी। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलमर्ग की ओर जा रही थी, तभी ट्रुमगुंड हेगम क्रॉसिंग के पास आतंकियों ने हमला किया। जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। हमले के बाद आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे वो भाग खड़े हुए। सेना की एक टीम आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

      कश्मीर में बीते कुछ दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। खासतौर से भाजपा के नेताओं को घाटी में निशाना बनाया गया है। बडगाम में आतंकियों ने बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल हामिद नजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीते 6 अगस्त को भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, कुलगाम स्थित वेसू में आतंकियों ने स्थानीय सरपंच सज्जाद अहम खांडे को उनके घर के बाहर गोली मार दी थी। घटना के बाद सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। 4 अगस्त भाजपा नेता आरिफ अहमद को भी आतंकियों ने गोली मारी थी और फरार हो गए थे। जबकि इससे पहले जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को आतंकियों ने गोली मारी थी जिसके बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इन वारदातों से दहशत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+