जम्मू कश्मीर : बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सेना के कैंप पर आतंकी हमला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरी जिले के हाजिन में मंगलवार शाम को आतंकवादियों ने सेना की पोस्ट पर हमला किया। मिली जानकारी के मुताबिक, शाम 8 बजे 4-6 आतंकी हाजिन स्थित 12 राष्ट्रीय राइफल के कैंपऔर पुलिस स्टेशन के सामने आए और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। अचानक हुए आतंकी हमले से चारों ओर भगदड़ मच गई। सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया।

army

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रंट गेट से तीन हमलावर आए थे और पीछे के गेट से दो आतंकी आए थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंके और उसके बाद अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर का इस्तेमाल किया और फायरिंग भी की।

आतंकी हमले में सेना कैंप पर तैनात दो जवानों के घायल होने की खबर है, हालांकि सेना की ओर से अधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की गई। आपको बता दें कि कश्मीर में रमजान के चलते सेना ने सीजफायर की घोषणा की है। जिसके बाद से घाटी के हालात लगातार बिगड़ते चले जा रहे हैं।

बता दें कि पिछले हफ्ते भी आतंकियों ने शोपियां और पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। पिछले 5 दिनों में ये 11वां ग्रेनेड हमला है। शनिवार को ही श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर सिलसिलेवार तीन ग्रेनेड हमले हुए, जिसमें चार जवानों सहित पांच लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+