आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी इन शहरों के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

जालंधर। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पंजाब, जम्मू काशमीर व राजस्थान के सात रेलवे स्टेशनों और तीन धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आंतकी संगठन जैश के हवाले से जारी पत्र में कहा गया है कि अब अमरनाथ यात्रा नहीं रोकी गई तो पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, जम्मू, जोधपुर, जयपुर व बीकानेर के स्टेशन, अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब, दुग्र्याणा व जम्मू के रघुनाथ मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

terrorist organization jaish e mohammad threat to blast in punjabs railway stations

यह धमकी भरा पत्र आज पठानकोट के बड़ौली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मिला है, जिसमें इन स्टेशनों को उड़ाने के साथ इस पत्र में जैश-ए-मोहम्मद एरिया कमांडर और कराची पाकिस्तान लिखा गया है। साथ ही श्री अमरनाथ यात्रियों को नुक्सान पहुंचाने की बात भी कही गई है। पत्र मिलने के बाद पुलिस की तरफ से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार इस पत्र के लिफाफे पर डाक टिकट भी लगी हुई है लेकिन यह पत्र पोस्ट नहीं की गई बल्कि बाय हैंड किसी व्यक्ति ने गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर सफ़ाई कर्मचारी को दी थी जिसने आगे यह पत्र स्टेशन मास्टर को दिया।
स्टेशन मास्टर राजेश शहरिया ने घर जाकर पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। पत्र में तस्लीम मौलवी नाम के व्यक्ति ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित बताया है।

terrorist organization jaish e mohammad threat to blast in punjabs railway stations

शहरिया ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी के एसएचओ बलवीर सिंह को इसकी सूचना दी। उन्होंने डिवीजन नंबर एक की पुलिस को सूचित कर सभी रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने का अलर्ट जारी कर दिया। पठानकोट, अमृतसर व फिरोजपुर के स्टेशनों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई। रेलवे पुलिस का कहना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है क्योंकि यह पत्र हिंदी में लिखा गया है। फिर भी सुरक्षा के तौर पर स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है और पठानकोट रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य कई स्थानों पर चैकिंग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+