जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एसएसबी और पुलिस के जवानों पर फेंका बम, कई जवान घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल और पुलिस के जवानों पर आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड से हमला कर दिया। एसएसबी के डीआईजी ने बताया कि यह घटना ओल्ड श्रीनगर के नोवहट्टा इलाके में हुई है। इस हमले में एसएसबी के तीन जवान घायल हो गए हैं, जबकि पुलिस का एक कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। इसके अलावा आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में भी आतंकियों ने गोलीबारी की थी, इसमे एक आम नागरिक घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications