शुहादा ब्रिगेड ने ली जम्मू में आतंकी हमले की जिम्मेदारी
श्रीनगर। जम्मू में आतंकी हमले की जिम्मेदारी शुहादा ब्रिगेड ने ली है। सरहद पार से आए 4 आतंकियों ने कठुआ पुलिस स्टेशन और सांबा के सेना पर कैंप अचानक धाबा बोला था। समाचार एजेंसी पीटीआर्इ की खबर के अनुसार आतंकी संगठन शुहादा ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मालूम हो कि जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में पुलिस थाने और सैन्य शिविर पर खतरनाक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने दुस्साहसपूर्ण हमला किया जिसमें एक सैन्य अधिकारी सहित 12 लोगों की जानें गई हैं। आतंकवादियों ने एक ट्रक पर कब्जा कर लिया और सेना के शिविर तक जा पहुंचे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन हथियारबंद आतंकवादी गुरुवार सवेरे जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में हीरा नगर थाने में घुस गए। आतंकवादियों ने चार पुलिसकर्मियों की तत्काल हत्या कर दी। आतंकवादियों ने एक दुकानदार की भी हत्या कर दी और थाने से एक ट्रक लेकर चलते बने।" आतंकवादी हमले का ब्योरा देते हुए अधिकारी ने बताया, "आतंकवादी ने ट्रक चालक की हत्या कर दी और उसके सहायक को ट्रक चलाने पर मजबूर किया।

आतंकवादियों ने चुराए गए ट्रक से पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 18 किलोमीटर की यात्रा की और उसके बाद सांबा ब्रिगेड के सैनिक अधिकारी मेस में घुस गए।" सेना अधिकारी मेस सांबा जिले में ब्रिगेड मुख्यालय से 1.5 किलोमीटर दूर स्थित है। अधिकारी ने बताया, "सेना अधिकारी के मेस में घुसते ही आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित चार सैनिक शहीद हो गए।












Click it and Unblock the Notifications