जम्मू: सैयद गिलानी के करीबी बिजनेसमैन को NIA ने हिरासत में लिया, आतंकवादियों को पैसे देने का आरोप
राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने रविवार को जम्मू में अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के एक करीबी बिजनेसमैन के घर छापा मारा।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने रविवार को जम्मू में अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के एक करीबी बिजनेसमैन के घर छापा मारा। छापेमारी के कुछ देर बाद एनआईए ने इस बिसनैसमैन को हिरासत में ले लिया। एनआईए को इस बिजनेसमैन पर आतंकवादियों को आर्थिक सहायता देने का शक है।

मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए ने रविवार को बिजनेसमैन देवेन्द्र सिंह बहल के जम्मू के बक्शी नगर इलाके में बने घर पर छापेमारी की। एनआईए ने देवेन्द्र सिंह बहल के घर से 4 मोबाइल फोन, 1 टैबेलट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय कागजात बरामद किए गए हैं। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोग एनआईए की टीम के समर्थन में भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। छापेमारी के बाद एनआईए ने देवेन्द्र सिंह बहल को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह को एनआईए ने हाल में कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के आरोप में रिमांड में लिया है। इसके अलावा 6 और अलगाववादी नेता को एनआईए ने पूछताछ के लिए रिमांड में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications