केरल में लव जिहाद के नाम पर हो रही आतंकी गतिविधियां, ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला: रविशंकर प्रसाद

Terror activities going on in Kerala in name of love jihad says Ravi Shankar Prasad

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि केरल में लव जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद देश का एक बड़ा मसला है, इसके जरिए युवाओं को बहकाया जा रहा है। प्रसाद ने कहा कि लव जिहाद कोई छोटा मामला नहीं है ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। प्रसाद ने कहा कि कुछ आतंकी इस्लामिक स्टेट को केरल में स्थापित करना चाहते हैं, ये विदेशों से पैसा हासिल कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल आजकल हर बात पर प्रतिक्रिया देते हैं और जिस पर नहीं देते उस पर उनका कुत्ता प्रतिक्रिया देता है।

Terror activities going on in Kerala in name of love jihad says Ravi Shankar Prasad

केरल में हाल ही में कुछ युवाओं को विदेशी आतंकी संगठन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों केरल में अलग-अलग धर्मों के लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंधों के मामले भी सामने आए हैं, जिसको लेकर भाजपा और दूसरे दक्षिणपंथी संगठन लगातार हंगामा करते रहे हैं।

भाजपा बीते कुछ समय से केरल में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी केरल का दौरा किया था। योगी और अमित शाह ने भी इस दौरान केरल में हिन्दुओं के साथ भेदभाव की बात को उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+