Tension in Ladakh: अगले 2-3 दिनों में होगी भारत-चीन के कोर कमांडर स्तर की बातचीत- सूत्र

नई दिल्ली- अगले 2-3 दिनों में भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव को लेकर कोर कमांडर सत्र की बातचीत होगी। बड़े सरकारी सूत्रों से मिली इस खबर के मुताबिक इस बातचीत का एजेंडा और मुद्दा वही रहेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में हुई उच्च-स्तरीय बैठक में तय किया गया था। जानकारी के मुताबिक कोर कमांडर स्तर की बातचीत में भारत इस बात पर जोर देगा कि चीन की ओर से डिसइंगेजमेंट और डी-एस्केलेशन काम साथ-साथ पूरा किया जाए।

Tension in Ladakh:India-China will have Corps Commander level talks in next 2-3-days- sources

उच्च सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भारत और चीन अगले 2-3 दिनों में कोर कमांडर स्तर की बातचीत करेगा। इस बैठक में भारत की ओर से वही एजेंडा और मुद्दा उठाया जाना है, जो एक उच्च-स्तरीय बैठक में चर्चा के बाद तय किया गया था, जिसमें एनएसए अजीत डोवाल और सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। उच्च सरकारी सूत्रों ने ये भी बताया है कि दोनों कोर कमांडरों की बैठक में भारत इस बात पर जोर दे सकता है कि पूर्वी लद्दाख में चीन की ओर से डिसइंगेजमेंट और डी-एस्केलेशन साथ-साथ किया जाए।

इससे पहले चीन लद्दाख में कोर कमांड स्तर की बातचीत की तारीख तय करने से इनकार कर रहा था। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट से के मुताबिक ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान गुरुवार की रात या शुक्रवार की सुबह एनएसए अजीत डोवाल और उनके चाइनीज समकक्ष यांग जियेची के बीच ब्रिक्स देशों की बैठक के दौरान मुलाकात होने वाली थी और उम्मीद थी कि उसी की साइडलाइन में दोनों के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत को लेकर कुछ भी स्पष्टता सामने आ जाए। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने साफ किया था कि दोनों की ओर से अलग से कोई बैठक होना निर्धारित नहीं है। इससे पहले जानकारी थी कि कोर कमांड स्तर की बातचीत 16 या 17 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन चीन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही थी।

Tension in Ladakh:India-China will have Corps Commander level talks in next 2-3-days- sources
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+