"राधिका को घर में घुटन होती थी क्योंकि", Radhika Yadav की हत्या के बाद बेस्ट फ्रेंड ने खोले कई राज़, Video
Radhika Yadav murder case: गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या उसके अपने ही पिता दीपक यादव ने कर दी है। राधिका यादव जब किचन में खाना बना रही थी तब उसके पिता ने उस पर लगातार पांच गोलियां दाग कर हत्या कर दी। पिता दीपक यादव को 14 दिन की ज्युडिशियन कस्टडी में भेज दिया गया है। टेनिस प्लेयर की हत्या के बाद लगातार ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी की हत्या कर दी?
राधिका यादव की हत्या के बाद तमाम दावों के बीच अब टेनिस प्लेयर की एक बेस्ट फ्रेंड ने सामने आई हैं। उसने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर एक वीडियो अपलोड कर राधिका से जुड़ी सारी सच्चाई बयां की है। राधिका यादव की दोस्त ने खुलासा किया कि उसका परिवार उस पर इतनी बंदिश और रोक-टोक करता था कि उसका जीवन नरक बन गया था।

इंस्टाग्राम पर राधिका यादव की जिस दोस्त ने वीडियो शेयर कर पूरी सच्चाई बयां की है उसका नाम हिमांशिका सिंह रावत हैं और हिमांशिका के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है। हिमांशिका फिटनेस ट्रेनर है, टेनिस कोच है। उसने बताया कि उसकी राधिका यादव से बीते 8 साल से दोस्ती थी और वो दोनों बेस्ट फ्रेंड थे।
वीडियो शेयर कर दोस्त बोली- "मैं बताती हूं राधिका यादव की सच्चाई"
हिमांशिका ने कहा "मीडिया में बहुत बातें सुन रही हूं, लेकिन मैं बताती हूं राधिका यादव की सच्चाई। मेरा नाम हिमांशिका सिंह है, राधिका यादव मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। हम बीते 8- 10 साल से बहुत करीबी दोस्त थे। आज मैंने उसे खो दिया। मुझे लगा नहीं था कि मैं इस चीज के बारे में इतनी जल्दी आकर सबके सामने आकर बात करूंगी लेकिन मेरे पास और कोई च्वाइस ही नहीं थी"।
राधिका को फोटो ओर विडियो बनवाना पसंद था
हिमांशिका ने कहा, "मेरे इस वीडियो का उद्देश्य बस ये है कि आप सब जान सको कि राधिका यादव कौन थी? राधिका यादव एक इंटरनेशलन टेनिस प्लेयर थी और वो बहुत दयालु और स्वीट थी, बहुत ज्यादा मासूम थी। बीते 18 साल से टेनिस खेल रही थी। उसको फोटोज क्लिक करवाना और वीडियोज, रील बनवाना बहुत पंसद थालेकिन परिवार के कारण उसने सब धीरे-धीरे छोड़ दिया था।
राधिका के पेरेन्ट्स को ये चिंता थी कि लोग क्या कहेंगे?
हिमांशिका ने बताया, "राधिका यादव का जो कॉर्मशियल म्युजिक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है उसे उसने लगभग एकया डेढ़ साल पहले शूट करवाया था और तब उसके पापा उसे छोड़ने आए थे। इसके अलावा भी उसके कई शूट्स थे लेकिन धीरे-धीरे करके वो सभी बंद कर दिया था, क्योंकि उसके पेरेन्ट्स को ये चिंता थी कि लोग क्या कहेंगे? उनके ऊपर हमेशा से ही सोसाइटी का प्रेशर बहुत ज्यादा था वो हमेशा से आर्थोडॉक्स (पुराने रूढिवादी विचार) थे।"
"परिवार उस पर बहुत पाबंदिया लगाता था"
हिमांशिका ने आगे बताया राधिका यादव के परिवार वाले उस पर बहुत पाबंदिया लगाते थे, हर बात पर रोकते-टोकते थे। हिमांशिका ने बताया कि उसकी एकेडमी उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर थथी लेकिन उसके आने-जाने का समय फिक्स था।
"ऐसी घुटन भरी जिंदगी कौन चाहता है"
राधिका को हर छोटी-छोटी बातों पर अपने परिवार को सफाई देनी पड़ती थी। वीडियो कॉल्स पर जैसे मैं होती थी तो उसे दिखाना पड़ता था कि वो किससे बात कर रही है। हिमांशिका ने कहा ऐसी घुटन भरी जिंदगी कौन चाहता है। हिमांशिका ने कहा राधिका बहुत अच्छी कोच थी,उसकेस्टूडेंट उसे बहुत पंसद करते थे।
लव-जिहाद की खबरों को दोस्त ने बताया झूठ
हिमांशिका सिंह राधिका की मौत के बाद लव-जिहाद वाली खबरों को झूठा बताया, उसने कहा लव जिहाद वाला कोई सीन नहीं था। राधिका किसी लड़के से बात तक नहीं करती थी। हिमांशिका ने सवाल किया लव जिहाद के दावे करने वालों के पास क्या सबूत है?
"लड़कों से बातचीत करने तक पर पाबंदी थी"
राधिका की दोस्त ने आगे बताया कि राधिका पर लड़कों से बातचीत करने पर, शॉट्स तक पहनने पर रोका-टोका जाता था। राधिका अपनी शर्तों पर जीती थी जो उसके घर वालों को पसंद नहीं था । इन सब पर रोक लगाने के आखिर में उसकी हत्या ही कर दी ।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता? -
Iran USA War: ट्रंप की डेडलाइन को ईरान ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज स्ट्रेट पर लिया सबसे बड़ा फैसला, तबाही तय!












Click it and Unblock the Notifications