जानिए, प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के बारे में 10 बातें

भोपाल सेन्ट्रल जेल से भागे इन सभी 8 आतंकियों पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा था और ये सभी सिमी (SIMI) के सदस्य थे। आइए जानते हैं सिमी के बारे में 10 खास बातें।

नई दिल्ली। स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के 8 आतंकी रविवार रात करीब 2 बजे जेल की चारदीवारी फांद कर भागे थे। मध्य प्रदेश पुलिस ने करीब 8 घंटे में ही उन्हें ढूंढ़ निकाला। सरेंडर न करने पर उन सभी का एनकाउंटर कर दिया गया।

simi

भोपाल सेन्ट्रल जेल से भागे इन सभी 8 आतंकियों पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा था और ये सभी सिमी (SIMI) के सदस्य थे। आइए जानते हैं सिमी के बारे में 10 खास बातें।

1- सिमी इस्लामिक स्टूडेंट का ऑर्गेनाइजेशन है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 अप्रैल 1977 में शुरू हुआ था। फिलहाल इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

2- इसकी शुरुआत जमात-ए-इस्लामी हिंद की स्टूडेंट विंग की तरह हुई थी।

3- इसकी शुरुआत करने वाले (फाउंडिंग प्रेसिडेंट) मोहम्मद अहमदुल्ला सिद्दीकी थे।

4- सिमी को सबसे पहले 27 सितंबर 2001 को बैन किया गया था। यह बैन 11 सितंबर को अमेरिका में वर्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के कुछ ही दिनों बाद किया गया था।

5- अगस्त 2008 में इस पर से बैन हटा लिया गया था, लेकिन उसके कुछ ही दिनों बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर इसे फिर से बैन कर दिया गया।

6- 2014 में केन्द्र ने सिमी पर लगे इस प्रतिबंध को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अनलॉफुल एक्टिविटीज एक्ट के तहत 5 सालों के लिए बढ़ा दिया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई जाएगी तो यह अपने कार्यकर्ताओं को दोबारा से जोड़कर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

7- अभियोग ने सिमी के सदस्यों के खिलाफ टेरिरिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (टाटा), द महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) और अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट 1967 के तहत चार्ज लगाए थे।

8- जब सिमी पर प्रतिबंध लगा दिया गया तो इसने अन्य आतंकी ऑर्गेनाइजेशन की तरह अलग-अलग नाम से ऑर्गेनाइजेश चलाने शुरू कर दिए।

9- रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश जैसे राज्य, जहां पर इनकी उपस्थिति काफी अधिक है, वहां पर सिमी ने हर जिले में एक अलग नाम से ऑर्गेनाइजेश बनाकर अपना काम जारी रखा।

10- कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इंडियन मुजाहिदीन सिमी की ही एक आतंकी शाखा है, लेकिन कुछ अन्य विशेषज्ञ मानते हैं कि ये दोनों अलग-अलग ऑर्गेनाइजेशन हैं, लेकिन एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+