मंदिर बांट रहे हैं पुराने नोट, ले जाइए इस्तेमाल करिए
नोटबंदी के फैसले से ना सिर्फ आम आदमी बल्कि मंदिरों को भी काफी नुकसान उठान पड़ रहा है।
मुंबई। नोटबंदी के फैसले से ना सिर्फ आम आदमी बल्कि मंदिरों को भी काफी नुकसान उठान पड़ रहा है।
ऐसे में तमाम मंदिर इस बात की गुजारिश कर रहे हैं कि उन्हें जो पैसे 500 और 1000 रुपए के नोट में मिले हैं उसे लोग ले लें।
पुराने के बदले देने होंगे नए नोट मुंबई के जैन मंदिर में भक्तों से गुजारिश कर रहे हैं कि उन्हें जो करोड़ो रुपए का चंदा मिला है उसे लोग वापस ले लें और कुछ महीने बाद नए नोट के रूप में वह उन्हें वापस कर दें।

मंदिर ट्रस्ट कर रहे हैं बैठक तमाम मंदिर बैठक कर इस बात की योजना बना रहे हैं कि कैसे उनके पास पुराने नोट का निपटारा किया जाए।
मंदिर के ट्रस्टी इस बात की गुजारिश कर रहे हैं कि वह उनसे 25 से 50 हजार रुपए उनसे ले लें और अगले साल तक उन्हें नए नोट के रुप में वापस कर दे।
बिना ब्याज के दे रहे हैं पैसा सूत्र का कहना है कि मंदिर के ट्रस्ट ने उनसे पैसा लेने को कहा है, मंदिर का कहना है कि आप यह पैसा बिना कोई ब्याज दिए इस्तेमाल कर सकते हैं और अगले साल अप्रैल माह तक उसे वापस कर दें।
कई मंदिर पुराने नोट को निपटाने के लिए यह रास्ता अपना रहे हैं। इस रास्त के जरिए कई कई अमीर जैन व्यापारी अपने पुराने नोट को नए नोट में बदलने का काम कर रहे हैं।
नोटबंदी के चलते कई मंदिरों मे आने वाले 500 और 1000 रुपए के नोट के रुप में मिले चंदा काफी मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में मंदिर प्रशासन अपने भक्तों से गुजारिश कर रहे हैं कि वह उनके पुराने नोट को लें और नए नोट बदले में कुछ समय के बाद दें।
कहीं भी इस्तेमाल करिए यह पैसा कई लोग यह भी तर्क दे रहे हैं कि यह पैसा भगवान का तोहफा है, इस पैसे का इस्तेमाल गरीब लोगों की मदद के लिए किया जा सकता है, या फिर यह पैसा अपने व्यापार में लगाया जा सकता है।
मुंबई के लालबाग मंदिर के ट्रस्टी का कहना है कि मंदिर बिना ब्याज के लोगों को पैसा दे रहे हैं और उन्हें 4-5 महीने यह पैसे वापस देने को कह रहे हैं।
यह पैसा लोग अपनी तत्कालिक जरूरतों के इस्तेमाल में किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications