दिल्लीः गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, जनवरी में तापमान पहुंचा 27 डिग्री के पार
नई दिल्लीः मौसम लगातर बदल रहा है, कभी घना कोहरा देखने को मिलता है तो वहीं कभी कड़ाके की धूप का सामना करना पड़ता है। देश की राजधानी दिल्ली में जनवरी के महीने में कल ऐसा दूसरी बार हुआ जब तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी ने पिछले सात सालों की रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिल्ली में बढ़ा तापमान
दिल्ली में साल के पहले महीने में तापमान का 27 डिग्री हो जाना काफी असामान्य बात है। इससे पहले पिछले छह सालों में जनवरी महीने में केवल 31 जनवरी 2016 को तापमान 27.2 डिग्री के स्तर तक पहुंचा था।

दोबारा होगी ठंड की वापसी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में चार फरवरी से एक बार फिर से दोबारा ठंड वापसी करेगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गर्मी देखी जा रही है। स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर का तापमाान बढ़ रहा है।

मंगलवार को दिल्ली का मौसम 26.9 डिग्री रहा
मंगलवार को दिल्ली का मौसम 26.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। उत्तर भारत से आने वाले हवाओं ने अपनी दिशाओं को बदल लिया है, जिसकी वजह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है।

आज दिल्ली में रहेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक दिल्ली का तापमान इसी तरह का बना रहेगा। अगर आज के मौसम की बात की जाए तो दिल्ली में फिर से गर्म से परेशान होना पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications