Bangladesh Row: 'गला काटना हमसे बेहतर कोई नहीं जानता', कट्टरपंथियों को लेकर BJP नेता तेमजेन ने क्यों कहा?
Temjen Imna Along On Bangladesh: बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और वहां पनप रहे भारत-विरोधी आंदोलनों के बीच, नागालैंड के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग ने अपनी चिर-परिचित बेबाकी से कड़ा पलटवार किया है। 'चिकन नेक कॉरिडोर' को काटने और पूर्वोत्तर भारत को धमकाने वाली धमकियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि भारत की अखंडता से खिलवाड़ करना किसी की भी बड़ी भूल होगी।
अलोंग ने न केवल इतिहास की याद दिलाई, बल्कि पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक शक्ति का हवाला देते हुए दुश्मनों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने घटोत्कच और हिडिंबा का उदाहरण देते हुए बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को भारत की शक्ति का एहसास कराया।

Bangladesh Anti India Protest: उपद्रवी तत्वों को दिखाय आईना
तेमजेन इमना अलोंग ने बांग्लादेश के उपद्रवी तत्वों को आड़े हाथों लेते हुए 1971 के मुक्ति संग्राम की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जो लोग आज भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके देश के अस्तित्व और आज़ादी के पीछे भारतीय सेना और भारत सरकार का ही हाथ था। 1971-72 के संघर्ष को इतनी जल्दी भूल जाना उनके लिए आत्मघाती हो सकता है। अलोंग ने स्पष्ट किया कि कृतघ्नता की यह राजनीति ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।
घटोत्कच और हिडिंबा की धरती: साहस की चेतावनी
अपने संबोधन में पौराणिक संदर्भों को जोड़ते हुए अलोंग (Nagaland Minister Temjen Imna Along) ने कहा कि शायद विरोधियों ने पूर्वोत्तर के घटोत्कच और हिडिंबा को नहीं देखा है। उन्होंने पूर्वोत्तर के जनजातीय समाज के साहस और युद्ध कौशल की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर किसी को शक है, तो वह आकर देख ले। उनके अनुसार, "गले काटने" और युद्ध करने की कला में यहां के लोग किसी भी नए हमलावर से कहीं अधिक अनुभवी और सक्षम हैं।
'चिकन नेक' मीडिया का दिया हुआ एक शब्द- तेमजेन
अक्सर सामरिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले 'चिकन नेक कॉरिडोर' को लेकर अलोंग ने कहा कि यह महज मीडिया का दिया हुआ एक शब्द है। हकीकत में, पूर्वोत्तर भारत के लोग और यह इलाका भारत के साथ एक बहुत ही मजबूत कड़ी के रूप में जुड़ा हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोई भी बाहरी ताकत इस जुड़ाव को नहीं तोड़ सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम पूरी तरह से भारतीय हैं और हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
'कुछ कट्टरपंथी तत्वों की वजह से यह नफरत'
मंत्री अलोंग ने स्पष्ट किया कि वे सभी बांग्लादेशियों को गलत नहीं मानते, बल्कि कुछ 'पागल' और कट्टरपंथी तत्वों की वजह से यह नफरत फैल रही है। उन्होंने इन कट्टरपंथियों को चेतावनी दी कि वे राजनीति के चक्कर में वास्तविकता को न भूलें। भारत-विरोधी आंदोलनों और पूर्वोत्तर को अस्थिर करने की कोशिशों का जवाब देने के लिए आज का भारत और यहाँ का नागरिक पूरी तरह तैयार है। यह बयान सीमा पार की साजिशों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications