पटियाला बेब्स फेम अनिरुद्ध दवे की कोरोना से बिगड़ी हालत, ICU में किए गए शिफ्ट
भोपाल, मई 1: पटियाला बेब्स फेम टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी उनकी दोस्त और एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी है। टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे भी पिछले हफ्ते कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे। साथ ही उन्होंने फैन्स से 34 साल के अनिरुद्ध के लिए दुआ करने की अपील की है।

शूटिंग के दौरान हुए कोरोना संक्रमित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 दिन पहले जब अनिरुद्ध भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे तभी वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। इसी दौरान पिछले सप्ताह वे कोरोना की चपेट में आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, "कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

हालत स्थिर लेकिन अभी भी आईसीयू में भर्ती
कुछ दिन बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद लगातार उनकी हालत बिगड़ती चली गई। जिसके चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। अनिरुद्ध की दोस्त आस्था चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'हमारे दोस्त अनिरुद्ध दवे के लिए प्रार्थनाओं की जरूरत है। वो आईसीयू में है। प्लीज वक्त निकालकर उसके लिए दुआ कीजिए।' टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उनके एक दोस्त अजय सिंह चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी। अजय ने कहा कि 'अनिरुदध भोपाल में शूटिंग कर रहे थे जब उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। भोपाल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था और उसमें काफी उतार-चढ़ाव था।

जल्द ही इस फिल्म नजर आएंगे अनिरुद्ध
अनिरुद्ध का जन्म देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। हालांकि, बाद में उनका परिवार जयपुर, राजस्थान शिफ्ट हो गया। उन्होंने दिल्ली में 'राशोमोन','हाय मेरा दिल' और 'मैन विदाउट शैडो' जैसे थिएटर प्लेज में काम किया। 34 साल के अनिरुद्ध ने रुबीना दिलैक के शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' और 'पटियाला बेब्स' जैसे सीरियल्स में काम किया है। वो जल्द ही अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'बेल बॉटम' में भी नज़र आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications