खुशखबरी: क्रिकेट विश्व कप का प्रसारण जारी रहेगा दूरदर्शन पर
नई दिल्ली। क्रिकेट के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी अब मौजूदा आईसीसी विश्व कप में भारत के सभी मैच दूरदर्शन पर देख सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को अपने अंतरिम आदेश की अवधि बढ़ाते हुए राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन को भारत के सभी मैचों के प्रसारण की इजाजत दे दी।
न्यायालय ने प्रसार भारती से स्टार टीवी के उस सुझाव पर भी गौर करने को कहा, जिसमें उसे एक अलग चैनल शुरू करने की बात कही गई है, जिस पर लाइव फीड के जरिए मैचों का प्रसारण संभव हो।
देखें- क्रिकेट विश्वकप 2015 का विशेष कवरेज
इससे पूर्व सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए दूरदर्शन को विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के प्रसारण की अनुमति दी थी। उल्लेखनीय है कि चार फरवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दूरदर्शन पर विश्व कप मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह भी कहा कि मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने स्टार से उस विज्ञापन राशि को बताने का निर्देश दिया जिसका नुकसान उसे दूरदर्शन पर मैच दिखाने से हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications