Telangana Tunnel Collapse: हादसे के 32 दिन बाद मिला प्रोजेक्ट इंजीनियर का शव, 6 लोग अब भी लापता
Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना टनल हादसे के 32 दिन बाद मंगलवार, 25 मार्च को एसएलबीसी सुरंग के अंदर से एक और शव बरामद किया गया। शव की पहचान प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोज कुमार के रुप में की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरकुरनूल जनरल अस्पताल में भेज दिया गया है।
अभी भी सुरंग हादसे में 6 लोगों के लापता होने की जानकारी है, वहीं बचाव दल अपना तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं ताकि कि सुरंग के अंदर इन लोगों की तलाशा जा सके। बता दें कि तेलंगाना में 22 फरवरी को एक सुरंग ढह गई थी जिसमें आठ मजदूर फंस गए थे।

Telangana Tunnel Collapse Update: हादसे के 32 दिन बाद मिला एक और शव
Telangana Tunnel में फंसे हुए श्रमिकों में से एक का शव 9 मार्च को बरामद किया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की थी। 11 मार्च को रोबोट टीमों ने फंसे हुए श्रमिकों की खोज शुरू की थी और बचाव के लिए श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग में प्रवेश किया। अन्वी रोबो विशेषज्ञों के साथ 110 बचाव कर्मियों ने अभियान को अंजाम दिया था।
इस घटना को राष्ट्रीय आपदा बताते हुए तेलंगाना के सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार 14 किलोमीटर लंबी सुरंग के अंतिम हिस्से में चुनौतियों को दूर करने के लिए सर्वोत्तम वैश्विक तकनीक का उपयोग कर रही है।
6 मार्च को, केरल पुलिस (Kerala Police) के दो स्कॉड डॉग और उनके संचालकों को सुरंग ढहने वाली जगह पर बचाव अभियान में सहायता के लिए लाया गया था। 22 फरवरी को, तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में डोमलपेंटा के पास एसएलबीसी सुरंग के निर्माणाधीन हिस्से की छत का तीन मीटर हिस्सा 14 किलोमीटर के निशान पर ढह गया। लंबे अंतराल के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू होने के ठीक चार दिन बाद यह हादसा हुआ।
Telangana Tunnel Collapse News: रेस्क्यू ऑपरेशन मे आ रही कई चुनौतियां
बता दें कि, सुरंग के अंदर बचाव अभियान (Rescue Operation) में काफी चुनौतियां आ रही हैं। दरअसल, टनल के अंदर लगभग 200 मीटर के दायरे में पानी और मलबा भरा हुआ है। अब जब तक सुरंग से पानी नहीं निकाला जाएगा तब तक मलबा साफ नहीं हो सकता है। रिपोर्टस की मानें तो, सुरंग में हर मिनट 8 हजार लीटर पानी आ रहा है जो बड़े खतरे की गवाही दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications