Kallu Roopa Reddy कौन थीं? 10वीं के छात्र ने टीचर को क्यों मारा 27 बार चाकू? पेट से गर्दन तक बदन छलनी!
Telangana Teacher Murder: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां निजी स्कूल की निदेशक और शिक्षिका के. रूपा रेड्डी की उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि वारदात को उसके ही स्कूल के 10वीं के छात्र ने अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। हालांकि, हत्या की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
लाश पर कई बार वार के निशान मिले हैं। पेट और गर्दन के आसपास धारदार हथियार से हमला हुआ। पूरा बदन छलनी। हालांकि, 27 बार चाकू मारे जाने की खबरों के बारे में पूछा गया, तो पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि करने की बात कही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे दिया घटना को अंजाम और कैसे खुला राज?

मामला कोंडामल्लेपल्ली मंडल का है। पुलिस के मुताबिक रूपा रेड्डी अपने घर में अकेली थीं, तभी उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उनके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। जब रूपा रेड्डी को 27 बार चाकू मारे जाने की खबरों के बारे में पूछा गया, तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कई चोटें आई थीं, लेकिन सटीक संख्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी, जिसका इंतजार है।
Who Was Kallu Roopa Reddy: कौन थीं के. रूपा रेड्डी?
रूपा रेड्डी नलगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली इलाके में स्थित नागार्जुन स्कूल की निदेशक और शिक्षिका थीं। स्कूल के संचालन के साथ वह पढ़ाने का काम भी करती थीं। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय वह घर पर अकेली थीं। उनके पति उस समय हैदराबाद में थे। जब पति ने फोन किया और रूपा रेड्डी ने कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने कुछ पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसियों ने घर पहुंचकर स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रूपा रेड्डी मृत मिलीं।
पेट और गर्दन पर मिले चाकू के निशान, 27 बार वार?
जांच के दौरान पुलिस को रूपा रेड्डी के शरीर पर कई चोटें मिलीं। अधिकारियों के मुताबिक, उनके पेट और गर्दन के आसपास धारदार हथियार से हमला किया गया था। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शरीर पर कई घाव थे। रूपा रेड्डी पर 27 बार चाकू से हमला किए जाने की खबरें सामने आने के बाद पुलिस से भी इस बारे में सवाल किया गया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उन्हें ठीक कितनी बार चाकू मारा गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चोटों की सही संख्या और हमले की प्रकृति को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
10वीं के छात्र पर क्यों हुआ शक?
पुलिस की शुरुआती जांच में इसी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्र का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। ताजा जांच में पुलिस को यह भी संदेह है कि वारदात में तीन नाबालिग लड़कों की भूमिका हो सकती है। हालांकि, जांच जारी है और पुलिस ने अभी सभी आरोपों की अंतिम पुष्टि नहीं की है। यही वजह है कि छात्र ने कथित तौर पर अपनी ही स्कूल की निदेशक और शिक्षिका पर हमला क्यों किया, इसका जवाब अभी जांच का विषय है।
पति को हत्या का कैसे पता चला?
घटना के वक्त रूपा रेड्डी घर पर अकेली थीं। उनके पति हैदराबाद में थे। उन्होंने पत्नी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब बार-बार कॉल का जवाब नहीं मिला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो रूपा रेड्डी मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बेटे की शिकायत पर FIR
रूपा रेड्डी के बेटे की शिकायत के आधार पर कोंडामल्लेपल्ली पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चूंकि आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, इसलिए कानून के तहत उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती।


Click it and Unblock the Notifications
