बिना कैश और कार्ड के लोग इस बाजार में खरीद रहे सामान, 500-1000 नोट बैन का निकाला तोड़
कैश संकट पैदा होने के बाद तेलंगाना सरकार ने टोकन पेमेंट सिस्टम का प्रयोग शुरू किया जो काफी सफल है।
तेलंगाना। देश में 500 और 1000 के नोटों के बैन के बाद कैश का संकट हो गया है और लोग बाजार से जरूरत की खरीदारी भी नहीं कर पा रहे हैं। तेलंगाना में इस नोटबंदी से पैदा हुई समस्या का तोड़ निकाला गया है और यहां के बाजार में लोग बिना कैश और कार्ड के आराम से खरीददारी कर रहे हैं।

रायथू बाजार में टोकन करेंसी
तेलंगाना स्टेट मार्केटिंग डिपार्टमेंट एक अनोखा एक्सपेरिमेंट कर रहा है। यहां के रायथू बाजार में टोकन करेंसी चलाए जा रहे हैं। कोई भी 500 रुपए तक का टोकन लेकर बाजार से खरीदारी कर सकता है। इसके लिए बस आधार कार्ड से लिंक हुए बैंक अकाउंट की जरूरत होती है।
कैसे काम करता है टोकन करेंसी
इंडस्ट्रियल डेवपलपमेंट फाइनेंसियल कॉरपोरेशन (आईडीएफसी) ने जगह-जगह मोबाइल काउंटर्स बनाए हैं जहां 5, 10 और 20 रुपए के टोकन उपलब्ध हैं।

ऐसे काम करता है टोकन करेंसी
जिनको टोकन चाहिए उनका आधार नंबर मशीन में डाला जाता है। फिंगरप्रिंट स्कैन के जरिए पहचान को कंफर्म किया जाता है। उसके बाद जितने पैसों का टोकन चाहिए, उतने पैसे बैंक अकाउंट से कट जाते हैं। इस ट्रांजेक्शन का नोटिफिकेशन ग्राहक के मोबाइल पर आ जाता है।
दुकानदार के अकाउंट में क्रेडिट हो जाते हैं अमाउंट
ग्राहक टोकन देकर बाजार से जरूरत का सामान लेते हैं। फिर उसके बाद दुकानदार इस टोकन को आईडीएफसी के काउंटर पर जाकर जमा करते हैं। जितने अमाउंट का टोकन होता है, उतने पैसे दुकानदार के अकाउंट में क्रेडिट हो जाते हैं।
फोटो साभार - इंडियन एक्सप्रेस

एटीएम से दुकानदार टोकन के बदले ले सकते हैं पैसे
आईडीएफसी के काउंटर पर एक छोटा एटीएम मशीन भी रखा रहता है। अगर दुकानदार को कैश चाहिए तो टोकन के बदले उनको एटीएम से निकालकर दे दिया जाता है। अगर कोई दुकानदार कुछ पैसा कैश में चाहता है और कुछ पैसा बैंक में जमा करवाना चाहता है तो वैसा किया जाता है।
टोकन के लिए लोग लगा रहे लाइन
पिछले कई दिनों से बाजार में फल और सब्जियां कम बिक रही थीं। टोकन सिस्टम के आने के बाद बाजार में अब गहमागहमी रहती है। लोग टोकन खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं और अब बाजार में दुकानदारों के पास ग्राहकों की कमी नहीं है।

हॉस्पिटल में शुरू होगा टोकन पेमेंट सिस्टम
तेलंगाना में तो कैश संकट की स्थिति में किया गया यह प्रयोग काफी सफल रहा है। बुधवार से इस टोकन करेंसी को हॉस्पिटल में भी चालू किए जाने की योजना है।
अधिकारियों का कहना है कि कैश की कमी के बाद अनिश्चितता का माहौल रहा, जिसे देखते हुए तेलंगाना सरकार ने टोकन पेमेंट सिस्टम शुरू किया। इस पेमेंट सिस्टम का कई जगहों पर उपयोग किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications