तेलंगाना में किसान सीएम केसीआर से साथ, 'रायथु बंधु' से बड़ा बदलाव: के. कविता

बीआरएस सरकार की रायथु बंधु योजना किसानों के लिए बेहद अहम है। स्कीम को लेकर पार्टी के इलेक्शन मैनिफेस्टो में किए वादो के के कविता ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि इस बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में किसान बीआरएस को पूरी तरह सपोर्ट करेंगे।

भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता ने मौजूदा प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार भी राज्य में केसीआर की सरकार बनेगी। कविता ने दावे के साथ कहा कि तेलंगाना में 'रायथु बंधु' योजना से किसानों का जुड़ाव बीआरसी के साथ बढ़ा है। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। ऐसे में किसान विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के पक्ष में मतदान करेंगे।

 K Kavitha on Rythu Bandhu scheme

कविता ने एक एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "तेलंगाना राज्य भर के किसान सीएम केसीआर के साथ हैं, जिनकी रायथु बंधु योजना से किसानों के जीवन और तेलंगाना के कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलावा आया है। अपने किसानों के आशीर्वाद और प्यार से, हम अगले चुनाव के लिए तैयार हैं।"

दरअसल, बीआरएस के चुनावी घोषणापत्र में 'रायथु बंधु' योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रति एकड़/प्रति वर्ष लाभ की राशि बढ़ाने का वादा किया गया है। शुरुआत में इसके तहत किसानों को वर्ष में 10,000 रुपये से 12,000 रुपये और फिर धीरे-धीरे इसे 16,000 रुपये प्रति एकड़ सालाना करने का बीआरएस ने वादा किया है।

25 फरवरी, 2018 को जयशंकर कृषि विश्वविद्यालय में किसान समन्वय समिति (रायथु समन्वय समिति) के सम्मेलन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा 'रायथु बंधु' योजना की घोषणा की गई थी। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और चार अन्य चुनावी राज्यों के साथ वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में, बीआरएस अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे रही, 119 में से 88 सीटें जीतीं और कुल मतदान का 47.4 प्रतिशत वोट हासिल किया। कांग्रेस केवल 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+