Telangana Polls: 'BRS 95-105 विधानसभा सीटें जीतेगी', सीएम KCR का दावा

Telangana Polls: आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में चुनावी बिगुल बज गया है। ऐसे में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 119 सदस्यीय सदन में 95 से 105 सीटें हासिल करने का दावा भी किया गया है। यह दावा राज्य के सीएम व बीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने किया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में विजयी होगी। गजवेल में एक व्यापक निर्वाचन क्षेत्र-स्तरीय बीआरएस बैठक में केसीआर बोल रहे थे।

यह कहते हुए कि हालांकि, 2016 में नोटबंदी और कोविड-19 महामारी के कारण तेलंगाना की आर्थिक वृद्धि कम हो गई थी। जिसके बाद वित्तीय बाधाओं के कारण कुछ विकास कार्यक्रम धीमे हो गए। उन्होंने कहा कि देश के सबसे युवा राज्य ने कई कठिनाइयों और बलिदानों के माध्यम से विकास में नई ऊंचाइयां हासिल कीं।

Telangana Polls

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोगों से पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान करते हुए राव ने कहा कि राज्य अपने विकास के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है और चल रही विकास और कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए बीआरएस को फिर से जीतना चाहिए। सीएम केसीआर ने कहा कि हमें वर्तमान विकास और उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना एक सतत प्रक्रिया है और हमें लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाला जीवन प्रदान करना चाहिए।

30 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे

आपको बता दें कि तेलंगाना में एक चरण में मतदान होंगे। 30 नवंबर को राज्य में वोट डाले जाएंगे। वहीं, 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 10 नवंबर है और नामांकन की जांच 13 नवंबर है। इसके साथ ही नाम वापसी 15 नवंबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+