Telangana: शादी के मेन्यू से गायब नल्ली वाला मटन तो शुरू हुई तू-तू मैं-मैं, फिर लौटी दुल्हन की बारात
'दिसंबर' शादियों का महीना माना जाता है। ज्यादातर लगन इसी महीने में आयोजित की जाती हैं। तेलंगाना में भी एक शादी समारोह का आयोजन किया गया। मंडप तैयार था, हाथ में मेहंदी लगाए दुल्हन भी सात फेरे लेने के लिए दूल्हे का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक दूल्हा पक्ष ने शादी तोड दी और बिन दुल्हन ही बारात वापस लौट गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन पक्ष द्वारा शादी के भोजन मेन्यू में नल्ली वाले मटन को शामिल नहीं किया था। जैसे ही यह खबर दूल्हे के परिवार को मिली। उन्होंने कथित तौर पर शादी कैंसिल कर दी।

नवंबर में हुई थी सगाई, तय हुआ था मटर वाला मेन्यू
नवंबर महीने में तेलंगाना के निजामाबाद निवासी दुल्हन और जगतियाल जिले निवासी दूल्हे की सगाई का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। दुल्हन के परिवार ने दोनों पक्षों के परिवार के सदस्यों सहित सभी मेहमानों के लिए मांसाहारी मेनू की व्यवस्था की थी। इस कार्यक्रम में ही दूल्हे पक्ष ने साफ कर दिया था कि बारातियों के लिए नल्ली वाले मटन का इंतजाम रखा जाए।
नल्ली गायब तो शुरू तू-तू मैं-मैं
शादी की धूमधाम से तैयारियां की गई। मेहमानों को भोजन परोसा गया। तभी दूल्हे पक्ष को खबर मिली की परोसे गए व्यंजन से मटन बोन मैरो गायब था। जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने नाराजगी जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में जुबानी जंग शुरू हो गई। देखते ही देखते शादी का मंच विवाद का अड्डा बन गया।
शादी पर पहुंची पुलिस, टूटी शादी
पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसने बीच-बचाव कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, दूल्हे के परिवार ने इसे "अपमान" बताया और झुकने से इनकार कर दिया। दूल्हे के रिश्तेदारों ने कहा कि दुल्हन के परिवार ने जानबूझकर मेनू में नल्ली वाले मटन के गायब होने की जानकारी छिपाई। यह घटना काफी हद तक तेलुगु फिल्म 'बालागम' की कहानी से मिलती जुलती है, जिसमें दिखाया गया है कि दो परिवारों के बीच नल्ली वाले मटन को लेकर विवाद के बाद एक शादी को कैंसिल हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications